महिला सुरक्षा पर सख्त कदम उठाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने लड़कियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों की फोटो थाने में हिस्ट्रीशीटरों के साथ लगाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन जाएगा।  

जयपुर। राजस्थान देश का पहला राज्य होगा जो लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त एक्शन लेने जा रहा है। राजस्थान के सीएम गहलोत ने इसे लेकर बड़ी घोषणा की है। राजस्थान ऐसा पहला स्टेट होगा जहां लड़कियों से छेड़खानी करने वालों की फोटो अब शहर के बड़े बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर्स के साथ पुलिस थानों में लगाई जाएगी। ऐसे तीन सौ बदमाश स्टेट से सलेक्ट कर लिए गए हैं उनकी फोटो जल्द ही थानों में लगा दी जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भीलवाड़ा गैंगरेप और हत्याकांड के बाद महिला सुरक्षा पर उठे थे सवाल
दरअसल करीब तीन सप्ताह पहले राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 साल की लड़की के साथ सात लोगों ने गैंगरेप किया। उसके बाद उसे जिंदा जला दिया और कोयले की भट्ठी में झोंक दिया था। पुलिस ने जांच करना शुरू किया तो पता चला कि इस मामले में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने 11 लोगों को अरेस्ट किया। मामले को बीजेपी ने मुद्दा बनाया और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा ये मामला दिल्ली तक जा पहुंचा।

पढ़ें. लड़कियों से छेड़खानी करने वालों पर सख्ती, सरकार ने दिया ये नया फरमान

सीएम गहलोत का नया आदेश
सीएम गहलेत ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया। पहले ये आदेश आए कि लड़कियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज होंगे। उसके बाद ये आदेश निकला कि ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। उसके बाद फिर से ये आदेश आया है कि ऐसे लोगों की फोटो हिस्ट्रीशीटरों के साथ थानों में लगाई जाएगी ताकि लोग भी देख सकें।

पढ़ें. नशे में धुत्त गोवा के DIG ने पब में महिला से की छेड़छाड़, खाए थप्पड़, अब हुई यह कार्रवाई

प्रदेश भर में पंद्रह दिन तक अभियान चलाया गया और पुलिस ने अब तक तीन सौ मनचले पकड़े हैं। ये अभियान एक सितंबर से फिर से शुरू हो रहा है।