राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "आज राजस्थान की जनता के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र जी से भेंट कर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।"
राजस्थान चुनाव रिजल्ट 2023: भाजपा ने जीते 115 सीटें, अशोक गहलोत ने दिया इस्तीफा

राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां भाजपा को बड़ी जीत मिली है। पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 69 सीटों पर जीत मिली है।
अशोक गहलोत ने दिया इस्तीफा
राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर मिली जीत
राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 69 सीट जीते हैं। भारत आदिवासी पार्टी ने 3 सीट जीत ली हैं। बीएसपी ने दो सीट जीत लिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 1, आरएलडी 1 और निर्दलीय 8 सीटों पर जीत गए हैं।
17 मंत्री हार गए चुनाव
- बीडी कल्ला (शिक्षा मंत्री), सीट- बीकानेर पश्चिम
- परसादीलाल मीणा (चिकित्सा मंत्री), सीट-लालसोठ
- रामलाल जाट (राजस्व मंत्री), सीट मांडल
- प्रमोद भाया (खनन मंत्री), सीट-अंता
- विश्वेंद्र सिंह (पर्यटन मंत्री), सीट- डीग कुम्हेर
- रमेशचंद मीणा (पंचायत राज मंत्री), सीट- सपोटरा
- उदयलाल आंजना (कॉपरेटिव मंत्री), सीट- निम्बेहड़ा
- प्रताप सिंह खाचरियावास (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति), सीट- सिविल लाइंस
- साले मोहम्मद (अल्पसंख्यक विभाग), सीट- पोकरण
- ममता भूपेश (महिला एवं बाल विकास), सीट- सिकराई
- भजनलाल जाटव (पीडब्लूडी मंत्री), सीट- वैर
- गोविंद राम मेघवाल (आपदा प्रबंधन मंत्री), सीट- खाजूवाला
- शकुंतला रावत (उद्योग मंत्री), सीट-बानसूर
- जाहिदा खान (विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी स्वतंत्र), सीट-कांमा
- भंवरसिंह भाटी (ऊर्जा स्वतंत्र), सीट- कोलायत
- राजेंद्र सिंह यादव (उच्च शिक्षा स्वतंत्र), सीट कोटपूतली
- सुखराम विश्नोई (श्रम स्वतंत्र), सीट- साचौर
गहलोत सरकार के नौ मंत्री जीते
- अशोक गहलोत (मुख्यमंत्री), 26396 वोट से जीते, सीट- सरदारपुरा
- शांतिकुमार धारीवाल (डीएलबी मंत्री), 2486 वोट से जीते, सीट- कोटा उत्तर
- महेंद्र सिंह मालवीय (जल संसाधन मंत्री), 41355 वोट से जीते, सीट- बागीदौरा
- टीकाराम जूली (सामाजिक न्याय मंत्री), 27333 वोट से जीते, सीट-अलवर रूरल
- बृजेंद्र सिंह ओला (परिवहन मंत्री), 28863 वोट से जीते, सीट- झुंझूनूं
- मुरारीलाल मीणा, (एग्रीक्लचर मार्केटिंग स्वतंत्र प्रभार), 31204 वोट से जीते, सीट- दौसा
- अर्जुन सिंह बामनिया, (ट्राइवल एरिया स्वतंत्र प्रभार), 1400 वोट से जीते, सीट- बांसवाड़ा
- सुभाष गर्ग (तकनीकि शिक्षा स्वतंत्र), 5180 वोट से जीते, सीट- भरतपुर
- अशोक चांदना (खेल एवं युवा स्वतंत्र), 45004 वोट से जीते, सीट- हिंडौली
राजस्थान में भाजपा को 104 सीटों पर मिली जीत
राजस्थान में भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 11 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 60 सीट जीत लिए हैं और 9 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने 3 सीट जीत ली हैं। बीएसपी ने दो सीट जीत लिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 1, आरएलडी 1 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे हैं। 5 सीटों पर निर्दलीय को जीत मिली है।
राजस्थान में भाजपा को 91 सीटों पर मिली जीत
राजस्थान में भाजपा को 91 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 24 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 52 सीट जीत लिए हैं और 16 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने 3 सीट जीत ली हैं। बीएसपी ने दो सीट जीत लिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे हैं। 4 सीटों पर निर्दलीय को जीत मिली है।
अशोक गहलोत बोले- अपनी योजनाएं जनता तक पहुंचाने में नाकाम रहें
अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट किया, "राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।"
अशोक गहलोत ने कहा- हार का विश्लेषण करेंगे
अशोक गहलोत ने कहा, "चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, किसी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। नेतृत्व ने जमकर यहां कैम्पेन किया। हमारी योजनाएं इतनी शानदार थीं कि हमें उम्मीद थी कि इन योजनाओं के आधार पर, आगे जो हमने वादे किए उसके आधार पर और हमने जो कानून पास किए उसके आधार पर बात बनेगी, नहीं बन पाई। हम हार के कारणों को देखेंगे। हमारी सरकार गिराने की कोशिश की गई। मुझे लगा था कि लोग पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बदला लेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि जनता इसे समझ नहीं पाई।"
राजस्थान में भाजपा को 75 सीटों पर मिली जीत
राजस्थान में भाजपा को 75 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 40 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 41 सीट जीत लिए हैं और 28 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने 2 सीट जीत लिया है और 1 सीट पर आगे है। बीएसपी ने एक सीट जीत लिया है और एक पर आगे है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे हैं। 3 निर्दलीय को जीत मिली है।
अशोक गहलोत बोले- चौंकाने वाले नतीजे आए
अशोक गहलोत ने कहा कि वे जनादेश को स्वीकार करते हैं। चुनाव के नतीजों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, “जो नतीजे आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों राज्यों में ऐसा हुआ। आने वाले दिनों में देखेंगे कि ऐसा क्यों हुआ।”
राज्यवर्धन राठौड़ 50,167 वोट से जीते
भाजपा सांसद और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ को 50,167 वोट से जीत मिली है। उन्हें कुल 1,47,913 वोट मिले।
भाजपा ऑफिस पहुंचीं वसुंधरा राजे
भाजपा नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जयपुर स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचीं हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। समर्थकों ने उनकी कार को घेर लिया।
राजस्थान में भाजपा को 26 सीटों पर मिली जीत
राजस्थान में भाजपा को 26 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 88 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 14 सीट जीत लिए हैं और 56 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीत लिया है और दो सीट पर आगे है। बीएसपी ने एक सीट जीत लिया है और एक पर आगे है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 6 सीटों पर आगे हैं। एक निर्दलीय को जीत मिली है।
53,193 वोटों से जीत गईं वसुंधरा राजे
पूर्व सीएम और झालरापाटन से बीजेपी उम्मीदवार वसुंधरा राजे 53,193 वोटों के अंतर से जीत गईं हैं। उन्हें कुल 1,38,831 वोट मिले।
राजस्थान में भाजपा को 20 सीटों पर मिली जीत, 94 पर आगे
राजस्थान में भाजपा को 20 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 94 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 7 सीट जीत लिए हैं और 63 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीत लिया है और दो सीट पर आगे है। बीएसपी ने एक सीट जीत लिया है और एक पर आगे है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 6 सीटों पर आगे हैं। एक निर्दलीय को जीत मिली है।
कार्यकर्ताओं पर फूलों की बारिश कर रहे नेता
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी के अन्य नेता जयपुर में पार्टी कार्यालय में जश्न मना रहे हैं। नेता कार्यकर्ताओं पर फूलों की बारिश कर रहे हैं।

शाम 5:30 बजे इस्तीफा देंगे CM अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 5:30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा देंगे। सीएम के साथ कई मंत्री भी राज्यपाल के पास जाएंगे।
राज्यवर्धन राठौड़ बोले-पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं
भाजपा सांसद और झोटवाड़ा से उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, "मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। वह हमारे नेता और प्रेरणा हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं, झोटवाड़ा और राजस्थान के लोगों को धन्यवाद देता हूं। विधायक के रूप में चुने जाने के बाद मुझे राजस्थान की सेवा करने का मौका मिला है। इस जीत का श्रेय पीएम मोदी की अथक मेहनत को जाता है। जिस भरोसे के साथ उनकी योजनाएं घर-घर पहुंचती हैं उसी के आशीर्वाद से बीजेपी इतनी बड़ी जीत दर्ज कर रही है।"
वसुंधरा बोलीं- यह मोदी की गारंटी की जीत
वसुंधरा राजे ने चुनाव में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह पीएम की गारंटी की जीत है।
राजस्थान में भाजपा को तीन सीटों पर मिली जीत, 110 पर आगे
चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 3 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 110 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीत लिया है और दो सीट पर आगे है। बीएसपी 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, आरएलडी 1 और निर्दलीय 9 सीटों पर आगे हैं।