राजस्थान में 25 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि महिला बेहोश हो गई, इसके बाद भी दरिंदे नहीं माने, वे उसके साथ गैंगरेप करते रहे। जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई है। 

झालावाड़. राजस्थान से एक बार फिर महिला से दरिंदगी का केस सामने आया है। 25 साल की एक महिला को दरिंदे तब तक नोंछते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। बेहोश होने के बाद भी उससे गैंगरेप किया गया। इस घटना की जानकारी आज सवेरे सामने आई है। एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। मामला सदर थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार के साथ रहती थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में स्थित एक पुराने कस्बे में खानाबदोश महिला अपने परिवार समेत रहती है। उसकी उम्र करीब पच्चीस साल है। उसका पति भी साथ ही रहता है। परिवार मूल रूप से आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है। परिवार कबाड़ जमा करने का काम करता है।

पति का काम करने गई थी महिला

पुलिस ने बताया कि अक्सर महिला घर रहती है और उसका पति कबाड़ जमा करने जाता है और फिर उसे कबाड़ी को देता है। लेकिन बुधवार को उसके पति की तबियत खराब थी, घर में शाम को खाने के लिए कुछ नहीं था। तो ऐसे में महिला अपने पति को सोता छोड़कर खुद कबाड़ जमा करने जा पहुंची। देर शाम जब वह घर लौट रही थी तो इस दौरान सुनसान इलाके में उसे तीन लड़कों ने दबोच लिया। उसने विरोध किया तो उसे पीटा और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने आज सवेरे पुलिस को बताया कि जब वे लोग उसे नोंच रहे थे तो वह बेहोश हो गई थी। देर शाम किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और बाद में रात में ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सवेरे एसपी रिचा तोमर और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। महिला के अंदरूनी अंग चोटिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी को जान का खतरा, बेटे ने किया बड़ा खुलासा