राजस्थान की झीलें बनी रेगिस्तान में पानी का खजाना!
गर्मियों में राजस्थान की खूबसूरत झीलें पर्यटकों को लुभाती हैं। उदयपुर की पिछोला झील से लेकर जैसलमेर की गड़ीसर झील तक, हर झील का अपना आकर्षण है। इन झीलों के किनारे प्रकृति और संस्कृति का आनंद लें।
- FB
- TW
- Linkdin
)
राजस्थान की झीलें बनी रेगिस्तान में पानी का खजाना!
गर्मियों में राजस्थान की खूबसूरत झीलें पर्यटकों को लुभाती हैं। उदयपुर की पिछोला झील से लेकर जैसलमेर की गड़ीसर झील तक, हर झील का अपना आकर्षण है। इन झीलों के किनारे प्रकृति और संस्कृति का आनंद लें।
राजस्थान की पहचान
जल्द ही गर्मियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इस गर्मियों के सीजन में राजस्थान में भी बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों और विदेशों से पर्यटक घूमने के लिए आएंगे। वैसे तो राजस्थान को रेगिस्तान के लिए पहचाना जाता है। लेकिन यहां पर कई झीलें भी हैं, कोई झील रेगिस्तान के किनारे है तो कोई शहर के बीचो-बीच बनी हुई है। इस गर्मी के सीजन आप भी इन झीलों को घूमकर आ सकते हैं।
पिछोला झील
सबसे पहले बात झीलों के शहर उदयपुर में स्थित पिछोला झील की। यहां आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां झील के किनारे कई होटल भी है। जहां आप नाइट स्टे भी कर सकते हैं।वहीं राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर झील। जो 52 घाटों का एक पवित्र स्थल है। इस झील के किनारे ही दुनिया का एकमात्र भगवान ब्रह्मा का मंदिर स्थित है।
नमक की झील
यदि आपको नमक तैयार होते देखना है तो आप राजस्थान में सांभर झील घूम कर आ सकते हैं। यहां कई तरह के पक्षी भी आपको घूमते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं यहां नमक की झील के बीच रेलवे ट्रैक भी बना हुआ है। वहीं राजस्थान के माउंट आबू में स्थित नक्की झील भी टॉप टूरिस्ट प्लेस है। यहां आप झील के किनारे घुड़सवारी का तो आनंद ले ही सकते हैं। इसके साथ ही यहां झील में पैडल बोटिंग भी कर सकते हैं।
उदयपुर से 2 घंटे दूर
वहीं उदयपुर से करीब 2 घंटे की दूरी पर स्थित राजसमंद झील भी आकर्षण का केंद्र है। संगमरमर के तटबंध और शिलालेख इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। इस झील का निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। उदयपुर में स्थित फतेहसागर झील,तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरी इस झील की बात ही अलग है। शाम के समय इस झील के किनारे आपको हजारों लोग बैठे हुए नजर आएंगे।
राजस्थान का एक नया नमूना
राजस्थान के जैसलमेर में स्थित गड़ीसर झील भी एक नया नमूना है। जिस जगह यह झील स्थित है, वहीं से करीब 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर रेगिस्तान शुरू हो जाता है। ऐसे में इस जगह जाकर आप मिट्टी और अपनी दोनों का आनंद ले सकते हैं।इसी तरह राजस्थान के अजमेर में स्थित आनासागर झील। जो शहर के बीचों बीच स्थित है। ऐसे मान लीजिए शहर का एक हिस्सा इस झील के किनारे ही बसा हुआ है।