राजस्थान में काम पर जानेवाले पति पत्नी की बेटी के साथ ऐसा हादसा हुआ है। जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। मासूम बच्ची के शरीर पर उबलती दाल का भगोना गिर गया। ऐसे में मां अपने आप को कौस रही है कि आखिर वह क्यों दाल चूल्हे पर चढ़ाकर दूसरा काम करने लगी।

पाली. राजस्थान के पाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाली जिले के बगड़ी नगर थाना इलाके में रहने वाली ढाई साल की बच्ची रूपाली जीवन और मौत के बीच में संघर्ष कर रही है।‌ उसे देर रात जोधपुर जिले के बड़े सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।‌ उसकी हालत बेहद गंभीर है। होश में आते ही वह रोने लगती है, लेकिन शरीर पर फफोले होने के कारण मां उसे गोद में उठा तक नहीं सकती।‌

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काम पर जाते हैं पति पत्नी

दरअसल बगड़ी नगर थाना इलाके के पिपलाल गांव में रहने वाली रूपाली को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुपाली के पिता नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं। कल देर शाम को मजदूरी करने के बाद घर लौटे थे। पति काम से बाहर चला गया था, पत्नी किचन में जाकर चूल्हे पर दाल चढ़कर अपने अन्य कामों में लग गई थी।

चूल्हे पर चढ़ा भगोना खींचा

इस दौरान ढाई साल की बहु रुपाली मां को तलाश करते हुए किचन में आ गई। मां उसे वहां नहीं मिली, लेकिन वह चूल्हे के पास चली गई और उसने उबलते हुई दाल का भगोना पड़कर नीचे खींच लिया।

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ की संपत्ति दान कर पति पत्नी छोड़ रहे ऐशो आराम की जिदंगी

चीखने चिल्लाने लगी बच्ची

बच्ची के चेहरे, हाथ, पैर और पेट पर दाल गिर गई। वह तेजी से चीखने लगी । उसकी मां दौड़ते हुए वहां आई और अंदर के हालात देखकर सन्न रह गई। तुरंत उसे पाली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जोधपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है। मां उस घड़ी को कोस रही है जिस घड़ी वह अपनी बच्ची को छोड़कर कुछ देर के लिए चली गई थी। बच्ची करीब 80 फ़ीसदी तक झुलस गई है।

यह भी पढ़ें: चमत्कारी हैं माता के ये मंदिर, मनोकामना के लिए लगती है भक्तों की लाइन