राजस्थान के राजसमंद शहर से खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक नौजवान युवक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। सुनने में भले ही यह नॉर्मल लगे लेकिन उसे जिस वजह से हॉर्ट अटैक आया वह जानकर आप भी हैरान हो जाएगे।

राजसमंद (rajsamand News). हैरान कर देने वाली खबर राजस्थान के राजसमंद शहर से है। रात के अंधेरे में घर में सो रहे एक युवक के पास से सांप गुजर गया, उसने लाइट जला कर देखा तब तक सांप जा चुका था, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि उसके ऊपर से सांप गया है वह बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला राजसमंद जिले के लालपुरा गांव का है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजसमंद में एक शॉक के चलते गई युवक की जान

पुलिस ने बताया कि लालपुरा गांव के रहने वाले नरेंद्र कुमार नाम के युवक की मौत हो गई। नरेंद्र कल रात को अपने घर में सो रहा था, उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी। अचानक से आधी रात में नरेंद्र के कमरे की लाइट जली। मां ने वहां जाकर देखा तो नरेंद्र डर के मारे स्विच बोर्ड के नजदीक खड़ा था और उसके पास से सांप गुजर रहा था।

सांप को अपने ऊपर देख युवक इतना डरा की आ गया अटैक

मां ने उससे पूछा तो उसने कहा कि यह सांप उसके छाती पर से होकर गुजर गया है, मां ने उसे लाइट बंद करके सोने के लिए कहा, लेकिन वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। देर रात उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। नरेंद्र के जीजा लोकेश ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र सांप के डसने से तो बच गया था, लेकिन डर के मारे उसे अटैक आया और उसकी जान चली गई। नरेंद्र के पिता की भी 2 साल पहले मौत हो गई थी। वह परिवार में इकलौता बेटा था। अब उसकी भी जान चली गई है। नरेंद्र के तीन बहने हैं। परिवार में अब तीन बहने और मां ही बची है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले डेढ़ 2 महीने के दौरान सांप के काटने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- कुंडी लगाई और फ्रेश होने कमोड पर बैठा शख्स...इसके बाद फिर जो हुआ वो शॉकिंग था