राजस्थान के जयपुर शहर से दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। अपने स्कूल की छुट्टियों में ननिहाल पहुंची मासूम के साथ ऐसी घटना हुई कि घर में कोहराम मच गया। उसके ममेरे भाई ने ही रेप कर दिया जिसके चलते उसे लहूलुहान हालत में भर्ती कराया गया है।

जयपुर (jaipur news). छुट्टियों में अपनी मां के साथ ननिहाल गई पांच साल की बच्ची का जीवन बर्बाद हो गया। ननिहाल में उसके साथ ऐसा कांड हुआ कि पूरा परिवार सदमे में है। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है और अब पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिसने बच्ची के साथ कांड़ किया वह उसका ममेरा भाई है। फिलहाल वह घर से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम को आइस्क्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर जीवन कर दिया बर्बाद

मामले की जांच कर रही ब्रहम्पुरी थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची की स्कूल की छुट्टियां चल रही थी जिसके चलते वह अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले अपने ननिहाल आई थी। परिवार में करीब दस लोग हैं जो एक ही घर में रहते हैं। बच्ची के दो मामा भी इनमें शामिल हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात पांच साल की बच्ची अपनी मां के पास खेल रही थी और टीवी देख रही थी। इस दौरान उसके मामा का लड़का जिसकी उम्र करीब पच्चीस साल थी, वह बच्ची को आइसक्रीम दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया।

घर के कोने से ऐसी चीख निकली दहल गए घर के लोग

उसके कुछ देर के बाद घर के ही एक कोने से बच्ची की तेज तेज चीखने की आवाजें आने लगी। वह तेजी से रोने लगी। परिवार के लोग उस और दौड़े तो बच्ची के पैरों के पास कमर के नीचे खून बह रहा था और वह तेज तेज रो रही थी। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आरोपी वहां से भाग गया। उसने बच्ची के साथ रेप किया। परिवार ने देर रात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल और अन्य कार्रवाई के बाद गुरुवार सवेरे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी केा तलाशा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- 9 साल की बच्ची के साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव, खून से सनी देख उड़े परिजनों के होश