भरतपुर शहर में दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने अपनी हवस के चलते इतना शर्मनाक कांड किया की उसे खून से लथपथ हालत में भर्ती कराया गया है। बच्ची इतनी डरी हुई है कि वह मां का आंचल नहीं छोड़ रही है।

भरतपुर (bharatpur). राजस्थान में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के भरतपुर शहर में नौ साल की छोटी बच्ची के साथ कुछ इंसानों ने जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया। बच्ची का इतना बुरा हाल किया कि खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर के कामां थाना इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अन्य की तलाश की जा रही है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है और बच्ची का इलाज चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भरतपुर में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित डीएसपी सर्किल के नजदीक से कुछ लोगों ने बच्ची का अपहरण कर लिया था कल रात। वे लोग बच्ची को अपने घर ले गए। उसके बाद बच्ची से गैंगरेप किया। देर रात बच्ची को वहीं पर छोड़ दिया गया जहां से उठाया गया था। वह खून से लथपथ हालत में थी और रोऐ जा रही थी। परिवार वाले उसे तलाश रहे थे। कुछ देर बाद जब वह ऐसी हालत में मिली तो परिवार वालों के रौंगटे खड़े हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और बाद में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भरतपुर में दरिंदों के दरिंदगी के चलते करना पड़ेगा ऑपरेशन

उसकी सर्जरी करने की बात की जा रही हैं। उसके निजी अंगों में गंभीर चोट लगी है। वह इतनी डरी हुई है कि मां का आंचल नहीं छोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि वे दो से तीन लोग हो सकते हैं। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है। हालात सही होने पर पीड़ित बच्ची के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद भरतपुर एसपी ने भी सभी थानों के थानाकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। यानि आरोपियों की तलाश पूरे जिले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि वे परिवार के जानकार हैं।

इसे भी पढे़ं- बाग में चाचा ने 8 साल की भतीजी के साथ की दरिंदगी, मासूम को जान से मरनी की दी धमकी, परिजन के सामने यूं खुला राज