राजस्थान के सीकर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रिपब्लिक डे के दिन हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर लेकर रैली निकाली। यह विरोध केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ किया गया है। पढ़िए इस खुशी वाले दिन क्या है किसानों के आक्रोश की वजह

सीकर (sikar). आज जहां पूरे राजस्थान सहित देश भर में गणतंत्र दिवस (republic day) पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वही राजस्थान के सीकर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज यहां के किसानों ने शहर में सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर हजारों की संख्या में लोगों को शामिल कर एक बड़ी रैली निकाली। यह रैली चार अलग-अलग कोनों से शुरू हुई जिसके बाद एक साथ सीकर के कृषि उपज मंडी पहुंची। इस रैली का नेतृत्व सीकर के किसान नेता और संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारी अमराराम सहित कई लोगों ने किया। दरअसल यह रैली केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए निकाली गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहीं बना अभी तक एमएसपी कानून

किसान नेता अमराराम ने बताया कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पहले तो देश का किसान 15 महीने तक दिल्ली बॉर्डर पर धूप छांव बारिश हर मौसम में डटा रहा। इसके बाद केंद्र सरकार किसानों के आगे झुकी और तीनों कानूनों को वापस ले लिया। लेकिन उस दौरान एमएसपी पर खरीद का कानून बनाने का आश्वासन दिया गया जो अब तक नहीं बना है। कई बार सरकार को इससे अवगत करवाया गया। वही प्रदेश की राज्य सरकार जिसने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि प्रदेश के किसानों का उत्थान होगा उनकी कर्ज माफी की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा बिजली मुहैया करवाई जाएगी।

गणतंत्र दिवस के दिन रैली निकाल दी चेतावनी

लेकिन हकीकत यह है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आज सबसे ज्यादा बिजली की कटौती किसान के यहां हो रही है कर्ज माफी नहीं होने के चलते कुड़की के नोटिस मिलने के चलते किसान आत्महत्या कर रहा है। खेती के लिए पर्याप्त बिजली और अन्य सुविधाएं न मिलने के चलते आज किसान का मरण हो रहा है। ऐसे में आज यह रैली निकालकर दोनों सरकार को चेतावनी दी गई है कि या तो वह देश की गरीब जनता का दर्द समझे या फिर अपनी सत्ता को ही छोड़ दें। आपको बता दें कि शहर में इस रैली की आवाजही करीब 2 घंटे तक रही। इस दौरान जगह-जगह जाम लगता रहा।

इसे भी पढ़े- Republic Day 2023 Live: कर्तव्यपथ पर स्वदेशी हथियारों की परेड, नारी शक्ति की मौजूदगी और दुनिया देख रही भारत की ताकत