कल एक जनवरी यानि नया साल है। लोगों की सैलरी भी आ चुकी है, लेकिन निकाल नहीं पाएंगे। दरअसल, राजस्थान के चुरू जिले में सैलरी निकालने से एक दिन पहले यानि शुक्रवार रात करीब 12 बजे के बाद चोर लाखों रुपए से भरा एटीएम उखाड़ कर ले गए।

चुरू (राजस्थान). पहली तारीख को कर्मचारी एटीएम से सैलरी निकालते इससे एक दिन पहले ही गुंडे बदमाश एटीएम ही उखाड़ ले गए। एटीएम में 15 से 20 लाख रुपए कैश बताया जा रहा है ।‌जिसे चार-पांच दिन पहले ही भर गया था। एटीएम एसबीआई बैंक का है। इस हफ्ते एटीएम उखाड़ने की यह दूसरी घटना है। इन दोनों घटनाओं में करीब 40 लाख रुपए से ज्यादा कैश लूट लिया गया है। देर रात जो वारदात हुई है। वह राजस्थान के चुरू जिले में हुई है

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरकीब से उखाड़ ले गए एटीएम मशीन

दरअसल, चुरू जिले के साहवा कस्बे में यह घटना सामने आई है। देर रात करीब 2:00 बजे कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम के बाहर एक जीप आकर रुकी थी । जीप में 4 से 5 बदमाश थे । वह नीचे उतरे और एटीएम के एक हिस्से को मोटे रस्से से बांध लिया, दूसरे हिस्से को जीप के पीछे बांध दिया और जीप की मदद से पूरा एटीएम ही उखाड़ लिया।

सीसीटीवी कैमरे पर लगाया काला रंग

मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब कर दिए गए हैं । इन कैमरों पर काला रंग लगाया गया है और कुछ कैमरे के कनेक्शन तोड़ दिए गए हैं। लेकिन कुछ दूरी पर लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई है ।‌ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एक हफ्ते में ही एसबीआई बैंक के दो एटीएम उखाड़ ले जाना राजस्थान पुलिस को चुनौती है।