Rajasthan Monsoon Break: एक तरफ देवभूमी उत्तराखंड में कुदरत ने कहर बरपा रखा है तो दूसरी तरफ राजस्थान में बादल रूठ गए हैं। यानि मानसून की रफ्तार थम गई है, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बेहद कम है।
Uttarkashi cloudburst live update : उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। इस आसमानी कहर में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। एक तरफ जलप्रलय आया हुआ तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान में मानसून फिलहाल धीमा पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मानसून ट्रफ लाइन अभी भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है, जिसके कारण बारिश की गतिविधियां सीमित होकर केवल बूंदाबांदी तक सिमट सकती हैं।
राजस्थान में 15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में इस साल अब तक सामान्य से 81 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। लेकिन अब मानसून की रफ्तार थमती नजर आ रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो 15 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की उम्मीद बेहद कम है।
Bihar Flood Alert: बागमती नदी उफान पर, मुजफ्फरपुर के कई गांव जलमग्न, पीपा पुल भी डूबा
जानिए बीकानेर से गंगानगर तक मौसम रिपोर्ट
मानसून की धीमी रफ्तार के चलते तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का एक उच्चतम स्तर है। इसी तरह, फालौदी और बीकानेर में तापमान क्रमशः 36.8 और 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।
जयपुर जोधपुर से झुंझुनूं और सीकर का तापमान
- जैसलमेर: 36.7 डिग्री
- बाड़मेर: 35.8 डिग्री
- हनुमानगढ़: 35.6 डिग्री
- झुंझुनूं: 33.3 डिग्री
- दौसा: 33.9 डिग्री
- जालौर: 33.4 डिग्री
- चूरू: 35.4 डिग्री
- जोधपुर: 33.8 डिग्री
- चित्तौड़गढ़: 33.3 डिग्री
- कोटा: 34.3 डिग्री
- सीकर: 33.5 डिग्री
- जयपुर: 33.8 डिग्री
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप, भारी बारिश-भूस्खलन से हालात बदतर, छठी बार रोकी गई कैलाश यात्रा
राजस्थान मौसम विभाग की क्या है सलाह?
- तेज़ धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों में लोग दोबारा से पंखों और कूलरों की ओर लौट आए हैं। कृषि क्षेत्रों में जहां हाल ही में अच्छी बारिश से राहत मिली थी, वहीं अब सूखे जैसे हालात को लेकर फिर चिंता बढ़ने लगी है।
- मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों में अनावश्यक पानी ना दें और मौसम के अगले पूर्वानुमान का इंतजार करें। वहीं, प्रदेश सरकार भी मानसून की चाल पर नजर बनाए हुए है।
