यूपी के नोएडा से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नाश्ते में कम टोस्ट मिलने से नाराज 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त बच्ची ने यह कदम उठाया उस दौरान माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे।

नोएडा ( उत्तर प्रदेश). स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को माता-पिता का जरा सा डांटना-फटकारना इतना बुरा लगने लगा है कि वह सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठा लेते हैं। यूपी के नोएडा से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नाश्ते में कम टोस्ट मिलने से नाराज 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह शॉकिंग घटना नोएडा के थाने क्षेत्र के फेस-2 की

दरअसल, यह शॉकिंग घटना नोएडा के थाने क्षेत्र के फेस-2 के भंगोल गांव की है। जब बुधवार को पूजा शर्मा (18) नाम की लड़की ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बता दें कि इस घटना के वक्त घर पर माता-पिता नहीं थे। सिर्फ उसकी बड़ी बहन थी। लेकिन वो दूसरे कमरे में थी। बहन ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों और पड़ोसियों को दी। फंदे से जबतक छात्रा को उतारा गया उसकी मौत हो चुकी थी।

मैनपुरी का रहने वाला परिवार नोएड में रहता है

बता दें कि सुबह मां ने पूजा को चाय और टोस्ट खाने दिए थे। जबकि पूजा और ज्यादा टोस्ट मांग रही थी। इसी दौरान वो नाराज हो गई और चाय तक पीने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद पिता रामवीर काम पर चले गए और मां भी बाहर चली गई। पूजा की बहन नहाने चली गई। इसी दौरान पूजा ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि परिवार के मुखिया रामवीर शर्मा मूल रूप से मैनपुरी निवासी हैं। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ भंगेल में रहते हैं। रामवीर होजरी कांप्लेक्स स्थित कंपनी में सुपरवाइजर हैं जबकि पत्नी सिलाई का काम करती हैं।