भगवान राम और कृष्ण पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक सहायक प्रोफेसर पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

प्रयागराज. भगवान राम और कृष्ण पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक सहायक प्रोफेसर पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल की संयुक्त शिकायत पर 22 अक्टूबर की शाम को हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नलगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में दक्षिणपंथी समूहों ने आरोप लगाया कि मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग के प्रोफेसर विक्रम हरिजन ने एक्स पर एक पोस्ट में देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने कहा कि FIR विहिप के जिला संयोजक शुभम की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विक्रम हरिजन विवाद, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1. हरिजन पर आईपीसी की धारा 153-ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने का इरादा) और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2. प्रोफेसर विक्रम हरिजन ने एक्स पर अपनी पोस्ट में सुझाव दिया कि भगवान राम को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत जेल में डाल देना चाहिए। साथ ही लिखा था कि भगवान कृष्ण यौन उत्पीड़न के दोषी हैं।

3. प्रोफेसर की इस पोस्ट से हिंदू धर्म को मानने वाले लोग नाराज हो उठे। विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची।

4. हालांकि जब डॉ. विक्रम हरिजन से इसे लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने ये बात संविधान के दायरे में रहकर लिखी है। भगवान राम ने शंभुक को इसलिए मारा, क्योंकि शंभुक शूद्र जाति का था और युवाओं को शिक्षा दे रहा था।"

5. प्रोफेसर ने कहा कि भगवान कृष्ण महिलाओं के कपड़े लेकर भाग जाते थे। अगर आज के समय में ऐसा होता तो क्या कोई महिला इसे बर्दाश्त करती?"

6. प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत करने वाले विहिप के शुभम ने कहा, "भारतीय संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन विक्रम हरिजन जैसे व्यक्ति सामाजिक अशांति फैलाने के लिए इसका फायदा उठा रहे हैं।

7. शिकायत में कहा गया कि प्रोफेसर इस बात से अनजान हैं कि संविधान ऐसी टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देता है, जो देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरे में डाल सकती है।

8. हालांकि प्रोफेसर ने अपनी गलती मानने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो किसी से माफी नहीं मांगेंगे। वे एक मध्यकालीन इतिहास के टीचर हैं।

9. प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि पोस्ट के बाद लोग उन्हें जान से मार की धमकियां दे रहे हैं। मां-बहन की गालियां दे रहे हैं। उन्हें जान का खतरा है। इसलिए वे प्रयागराज छोड़कर दूसरे शहर चले गए हैं।

10.डॉ. विक्रम हरिजन पहले भी विवादों में आ चुके हैं। 15 जनवरी, 2023 को एक वीडियो वायरल करके उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहे जाने का विरोध जताया था।

यह भी पढ़ें

फिर से क्यों विवादों में घिरी आगरा की रिवाल्वर गर्ल प्रियंका मिश्रा?

नमो भारत ट्रेन: ख़ुराफ़ात करने से पहले 10 बार सोच लें, गड़बड़ी की खबर तुरंत UPSSF को मिल जाएगी, कैसे पढ़िए?