वैलेंटाइन डे के दिन 10 लाख फॉलोवर्स पूरे होने पर हनीप्रीत ने बाबा राम रहीम के साथ केक काटा। इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बागपत: दस लाख फॉलोअर होने की खुशी में हनीप्रीत ने वैलेंटाइन डे पर केक काटा। हनीप्रीत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा और कहा कि जिंदगी इतनी खूबसूरत न होती अगर आप न मिलते। यह वीडियो सोशल मीडिाय पर जमकर वायरल हो रहा है। राम रहीम और हनीप्रीत डेरे में रहकर समय-समय पर यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन शाही अंदाज में लोगों को मानवता की भलाई करने, नशा छुड़वाने का संदेश देते हैं। इस बीच हनीप्रीत भी बिल्कुल बदले हुए अंदाज में नजर आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीसरी बार मिली है राम रहीम को पैरोल

मंगलवार को हनीप्रीत ने वैलेंटाइन डे के मौके पर ऑनलाइन आकर केक को काटा। उन्होंने लाइव वीडियो में बताया कि दस लाख फॉलोवर्स होने की खुशी में केक काटा जा रहा है। आपको बता दें कि रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम तीसरी बार 40 दिनों की पैरोल पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम आया है। यहां पर उसके साथ में परिवार के सदस्य और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी है। हनीप्रीत ने लाइव वीडियो में कहा कि किस तरह से करूं शुक्रिया अल्फाज नहीं होते, जिंदगी नहीं होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप न मिलते। पापा हम आपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें, फक्र मुझे होता है, आपकी रहमत पर, लोग जब मुझे आपकी बेटी कहते हैं।

View post on Instagram

हनीप्रीत को दिया था रूहानी दीदी का नाम

ज्ञात हो कि इससे पहले पैरोल पर आश्रम की गुरगद्दी के सवाल पर भी राम रहीम ने जवाब दिया था। राम रहीम ने कहा था कि हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे। इसी के साथ यहां हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया गया था। बीते दिनों राम रहीम ने 2 मिनट 36 सेकेंड का गाना भी लांच किया था। 'चैट पर चैट- दिन रात चैट, वीडियो गेम खेल बैठ-बैठ' पर वह युवाओं के साथ डांस करता भी नजर आय़ा। इस दौरान बाबा के साथ हनीप्रीत भी नजर आईं थी।

मथुरा: मां ने बुखार-खांसी की दवा बताकर बेटियों के साथ खा ली सल्फास, अस्पताल में 2 की हुई मौत