भदोही की दुल्हन ने शादी के दो दिन बाद चीखना शुरू किया, जब पति ने मांगें पूरी न होने पर सिगरेट से जलाया! ससुर और ननद ने भी नहीं छोड़ा... आखिर क्या था इस खौफनाक प्लान का सच? पुलिस भी हैरान!

Bhadohi dowry case: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक नवविवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के महज दो दिन बाद ही उसे दहेज की मांगों को लेकर पति और उसके परिवार ने बुरी तरह प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिगरेट से जलाया गया दूल्हन का शरीर

24 वर्षीय पिंकी सरोज की शादी 5 मई 2024 को मर्चवार गांव निवासी सावन चौधरी से हुई थी। लेकिन दो दिन बाद ही उसकी जिंदगी नर्क बन गई। पति सावन ने उससे ₹50 हजार रुपये, टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की मांग की। जब उसने मना किया, तो उसने उसके शरीर पर सिगरेट से दागना शुरू कर दिया।

ना रिश्ते निभाए, ना इंसानियत दिखाई: पति पर शारीरिक दूरी का भी आरोप

पिंकी ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसके पति ने उसके साथ वैवाहिक संबंध भी नहीं बनाए। केवल दहेज की मांगें और उत्पीड़न ही उसकी नई ज़िंदगी का हिस्सा बन गए।

ससुर और ननद भी बने दरिंदगी के साझेदार

केवल पति ही नहीं, पिंकी ने अपने ससुर ललित नारायण चौधरी और ननद आरती पर भी मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि दोनों ने लगातार उसके साथ बदसलूकी की और मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की। आरती का कहना है कि ससुराल वालों के अचानक बदले स्वरूप से वह हैरान रह गई थी। एक पल के लिए तो उसे कुछ सूझ ही नहीं रहा था कि आखिर वह करें तो क्या करे। पहले उसने खुद को फिर ससुराल वालों काे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब उनकी प्रताड़ना बंद होती नहीं दिखी तो मजबूरन कानून का सहारा लेना पड़ा।

FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच, सख्त कार्रवाई का आश्वासन

गोपीगंज थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 (क्रूरता), 115(2) (चोट पहुंचाना), 351(2) (धमकी) और 352 (अपमान) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।