सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में सुग्रीव किला मंदिर के राजगोपुरम द्वार का लोकार्पण करेंगे। हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन के बाद वो इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अयोध्या उत्तर प्रदेश में एक तरफ 9 विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। जहां वह श्री राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर स्थित प्राचीन सुग्रीव किला मंदिर के मुख्य द्वार पर बने श्री राज गोपुरम द्वार का लोकार्पण करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम योगी का आयोध्या में कार्यक्रम

दरअसल, अयोध्या में सीएम योगी 2.0 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे सबसे पहले हनुमानगढ़ी पर दर्शन करेंगे। फिर रामलला के दरबार में हाजरी लगाएंगे और 2.50 बजे सुग्रीव किला में नवनिर्मित श्री राजगोपुरम द्वार का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे अयोध्या हेलीपैड से लखनऊ के लिए लौट आएंगे।

अयोध्या से लाइव देखिए सीएम योगी का कार्यक्रम

YouTube video player