मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर रही नर्स के साथ डॉक्टर ने बलात्कार किया। वार्ड ब्वॉय और एक महिला नर्स ने उसे डॉक्टर के कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नाइट ड्यूटी पर आई एक नर्स के साथ डॉक्टर ने बलात्कार किया है। इस गंदे काम में उसका साथ प्राइवेट अस्पताल के वार्ड ब्वॉय और दूसरी नर्स ने भी दिया है। उन्होंने पहले पीड़िता को चिकित्सक के पास जाने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे जबरदस्ती उसे कमरे में धकेल कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद रातभर डॉक्टर उसके साथ गंदा काम करता रहा। सुबह उसने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नर्स से रोते रोते सुनाई आपबीती

पीड़िता ने 18 अगस्त को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर बलात्कार की घटना पुलिस को बताई। उसने रोते-रोते बताया कि वह पिछले दस माह से उसी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही है। 17 अगस्त की शाम को 7 बजे उसे नाइट ड्यूटी करने के लिए बुलाया था। रात को दूसरी नर्स ने उससे कहा कि डॉक्टर शाहनवाज बुला रहे हैं। उसके कहने के अंदाज से साफ झलक रहा था कि वे उसके साथ गंदा काम करने के लिए बुला रहे हैं। इसलिए उसने जाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद रात 12 बजे बाद वार्ड ब्वॉय जुनैद आया और कहा कि डॉक्टर के पास जाओ, वो कब से बुला रहे हैं। लेकिन उसने फिर मना कर दिया तो वह उसे जबरदस्ती डॉक्टर के रूम में ले गया और उसे अंदर छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद जब आरोपी उसके कपड़े उतारने लगा तो वह मदद के लिए बहुत चिल्लाई, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसके साथ बलात्कार कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें : सहेलियों के साथ बीवी ने पति को लेटाकर किया ऐसा काम, प्राइवेट पार्ट भी काट डाला

वार्ड ब्वॉय ने छुपा दिया था मोबाइल

नर्स ने अपने साथ हुई घटना घरवालों को बताना चाही, लेकिन वार्ड ब्वॉय ने चार्जिंग पर लगे उसके मोबाइल को छुपा दिया था। इस कारण नर्स सुबह घर पहुंची तब जाकर घरवालों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर शहनवाज, वार्ड ब्वॉय जुनैद और नर्स मेहनाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल के लाइसेंस को रद्द करने के साथ ही सील करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें : खूबसूरत महिला ने चुनाई के लिए बुलाया घर, अश्लील वीडियो बनाकर फंसाया