यूपी के कानपुर में दो पोतों ने मिलकर अपने सगे दादा और पाप की लिवइन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद पिता पर जमकर चाकू मारे। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 83 वर्षीय बुजुर्ग और उसके बेटे की लिव-इन-पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं मृतक के बेटे को भी धारधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक युवक के दो पोतों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता को मारे चाकू तो दादा की हत्या

दरअसल, यह घटना कानपुर जिले के देहात अमरोधा कस्बे की है। जहां गुरूवार सुबह युवक और एक युवती की हत्या की गई। मृतकों की पहचान पुलिस ने राम प्रकाश द्विवेदी (83) और खुशबू (30) के रूप में की है। वहीं जो हमले में घायल हुआ उसका नाम विमल द्विवेदी (63) है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने विमल द्विवेदी के दो बेटों- अक्षत द्विवेदी (18) और उसके सौतेले भाई ललित द्विवेदी (42) को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस वजह से इस डबल मर्डर को अंजाम दिया है।

पिता की आशिकी से दुखी थे दोनों बेटे

दरअसल, पारिवारिक कत्ल का यह पूरा मामला आशिकी से जुड़ा हुआ है। वजह विमल द्विवेदी जो कि एक रिटायर्ड टीचर हैं, उन्होंने अपने से 34 साल छोटी लड़की खुशबू (28) से तीसरी शादी की थी। पिता के इस विवाह और सौतेली मां के घर आ जाने से उसके दोनों बेटे नाराज थे। जिसको लेकर घर में रोजाना लड़ाई-झगड़ा होता था। बेटों का कहना है कि हम लोगों की शादी करने की उम्र है और आप एक के बाद एक विवाह कर रहे हैं। रिटायरमेंट पर मिले पैसे इसी पर खर्च कर रहे हैं। बेटों के फ्यूचर पर कोई ध्यान नहीं है। बस इसी बात को लेकर बुधवार रात को भी विवाद हुआ था। जिसकी अगली सुबह इस घटना का अंजाम दे दिया।

पिता कर चुके थे तीन शादियां

बता दें कि विमल द्विवेदी तीन शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिससे उन्हे 23 साल का एक बेटा है। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की, जो कि इस समय जिंदा है, लेकिन वह अलग रहती हैं। दूसरी पत्नी से भी युवक को एक बेटा है जो 25 साल का है। लेकिन दूसरी बीवी जिंदा होने और बिना तलाक दिए युवक ने तीसरी शादी कर ली। पिता की इसी हरकत से उसके दोनों बेटे नराजा थे। बताया जाता कि विमल दोनों बेटों को छोड़कर अपने बुजुर्ग पिता और लिवइन पार्टनर के साथ अलग रहते थे। बस इसी बात को लेकर विवाद होता था।