कानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी को शक था कि महिला किसी और से बात करती है, जिसके चलते दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। घटना के समय आरोपी नशे में था और उसने हथौड़े से वार कर महिला की हत्या कर दी।

कानपुर. यूपी के कानपुर जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी है। महिला अपने पति की मौत के बाद बच्चों के साथ आरोपी के साथ रह रही थी। उसे शक था कि वह किसी और से भी बात करती है। इसी के चलते दोनों में अक्सर विवाद होता था। एक दिन नशे में उसने हथौड़ा मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले का शुक्रवार को खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के मौत के बाद हुआ इश्क

जानकारी के अनुसार कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला मुध के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। महिला के चार बच्चे थे, वह अपने बड़े बेटे के साथ दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करके अपना गुजारा करने लगी। तभी उसकी मुलाकात सुरेश राजमिस्त्री से हो गई। जिससे कुछ ही दिन में महिला को प्यार हो गया और वह अपने बच्चों को लेकर उसके साथ रहने लगी। हालांकि ये प्यार कुछ ही दिन का था, आरोपी नशा करता था और एक दिन उसने महिला की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : खतरनाक वायरस से 2 साल की बच्ची की मौत, अंतिम संस्कार में बरती गई सतर्कता

घर में हिस्सा मांग रही थी महिला

इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी राजमिस्त्री को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह घर में ​हिस्सा मांग रही थी। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद होता था। जबकि महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी मां पर शक करता था। नशा करके आए दिन मारपीट करने लगा था। एक दिन जब वह फैक्ट्री गया था और उसके छोटे भाई स्कूल गए थे। तब आरोपी घर पर नशे में धुत होकर पहुंचा, वहां उसकी मां को किसी से फोन पर बात करते देख झगड़ा करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने हथौड़ा मारकर महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : 15 दिन के लिए फ्री मिलता है यहां कमरा, मौत आने पर मिलता है मोक्ष