Lucknow crime news: लखनऊ के एक अपार्टमेंट में 10 थाईलैंड की महिलाएं मिलीं। पुलिस ने छापा मारकर उन्हें बरामद किया। बिना दस्तावेजों के रहने पर मामला दर्ज।

10 Thailand women found in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने मल्हौर इलाके के एक अपार्टमेंट में छापा मारकर वहां रह रही 10 विदेशी महिलाओं को बरामद किया। ये सभी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं और बिना किसी आधिकारिक सूचना या उचित दस्तावेजों के यहां रह रही थीं। पुलिस ने इस मामले में अपार्टमेंट के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात के अंधेरे में पुलिस की रेड, अपार्टमेंट से मिलीं 10 विदेशी महिलाएं

मल्हौर स्थित शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में कुछ विदेशी महिलाओं के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो छह अलग-अलग फ्लैटों में 10 थाईलैंड की महिलाएं रह रही थीं। पूछताछ के दौरान सिर्फ एक महिला के पास किराए पर रहने का दस्तावेज मिला, जबकि बाकी किसी के पास कोई वैध कागजात नहीं थे।

पुलिस ने अपार्टमेंट मालिक शक्ति सिंह से इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह भी कोई ठोस जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। किराए के समझौते, फॉर्म C (विदेशी पंजीकरण नियमों के तहत आवश्यक) और महिलाओं के रहने का उद्देश्य जैसे जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें: UP News : जिसे समझा था हमसफर, उसी ने रच दी साजिश! प्रेमिका ने प्रेमी को मौत के मुंह में धकेला

थाईलैंड की महिलाओं से पूछताछ, सामने आया बॉयफ्रेंड का नाम

पूछताछ में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड अर्चित का नाम लिया, जिसने उसे यह फ्लैट किराए पर दिलाया था। हालांकि, बाकी महिलाएं ठोस जानकारी देने में नाकाम रहीं। पुलिस ने अपार्टमेंट मालिक शक्ति सिंह, अर्चित और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके खिलाफ BNS की धारा 61, 318(4), विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14A, 7(1) और विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या अवैध गतिविधियों में लिप्त थीं ये महिलाएं?

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन विदेशी महिलाओं का किसी संदिग्ध गतिविधि से कोई संबंध था या फिर वे सिर्फ नियमों के उल्लंघन में यहां रह रही थीं। इस मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है, और आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: UP News : Lucknow में वकील से बदसलूकी, जबरन पेशाब पिलाने का आरोप!