Lucknow News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक गार्ड ने घर में घुसकर रिटायर्ड AE असिस्टेंट इंजीनियर के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इस मर्डर के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Uttar Pradesh News : यूपी की राजधानी लखनऊ से सरेआम मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड AE (असिस्टेंट इंजीनियर) के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला कातिल मृतक की नौकरानी का पति है। जिसने घर में घुसकर अपनी बंदूक से फायर कर वारदात को अंजाम दिया। शुरूआती जांच में अभी कत्ल करने की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटा अमेरिका तो पत्नी भी रहती अलग

लखनऊ पुलिस ने मृतक की पहचान दिलकश विहार में रहने वाले अरुण कुमार मिश्रा (68) के रूप में की है। जो 8 साल पहलेयूपी के पीडब्ल्यूडी विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर पद से रिटायर हुए थे। उनका बेटा अमेरिका में जॉब करता है, जबकि पत्नी अंजू सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं, जो कि पति को छोड़कर लखनऊ में ही अलग रहती हैं।

यह भी पढ़ें-'मेरा पति टीचर होकर भी दरिंदा है..छात्राओं से गंदा काम करता', पढ़िए जयपुर में पत्नी का शॉकिंग खुलासा

कातिल गॉर्ड की नौकरी करता…

पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका नाम मनोज पांडे (40) है जो कि मृतक के घर काम करने वाली नौकरानी रामा देवी का पति है। मनोज बीकेटी थाना क्षेत्र के भैंसमऊ क्रॉसिंग का रहने वाला है। पिछले डेढ़ साल से नौकरानी रामा देवी अरुण के यहां काम कर रही थी। आरोपी फिलहाल फरार है, परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गॉर्ड की नौकरी करता है, जिसके चलते उसके पास दुनाली लाइसेंसी बंदूक है, जिससे उसने गोली चलाई।

यह भी पढ़ें-UP : बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला-मैंने उसे मार डाला..1 महीने बाद उसकी शादी थी