लखनऊ में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पत्नी को गोली मारकर खुद को शूट करने वाले पति की शनिवार सुबह मौत हो गई है। दोनों अच्छे पद पर नौकरी कर रहे थे। इसके बावजूद दोनों के बीच रोज किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। यही कारण है कि शुक्रवार को कांस्टेबल ने पहले बीवी को फिर खुद को गोली मार ली।। ऐसे में पत्नी की तुरंत मौत हो गई थी। जबकि पुलिसवाले की इलाज के दौरान आज मौत हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था मामला

लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में रहने वाले एक पुलिसवाले ने शुक्रवार को पहले अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती किया था। जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पति कांस्टेबल पत्नी थी क्लर्क

जानकारी के अनुसार पति का नाम सर्वेश रावत था। जो कि 2011 बैच का अफसर था। वह कानपुर के कल्याणपुर थाने में तैनात था। वहीं उसकी पत्नी चंद्रिका रावत लखनऊ के जीपीओ में क्लर्क थी। दोनों दिखने में भी काफी खूबसूरत थे। दोनों की उम्र भी 28 से 30 साल के बीच थी। लेकिन दोनों के बीच घरेलू विवाद था।

यह भी पढ़ें : बंटी-बबली का खेल खत्म: 17 साल बाद गुजरात से पकड़ाए पति-पत्नी

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस कांस्टेबल द्वारा किए गए गोली कांड की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। लोगों का यह कहना था कि जिन ​पुलिसवालों के पास लोग अपने आपसी विवाद लेकर जाते हैं। पुलिस उनके झगड़ों को दूर करती है। वहीं पुलिस भी खुद घरेलू विवाद से परेशान है। यही कारण है कि एक पति पत्नी छोटे मोटे विवाद के चलते खत्म हो गए।

यह भी पढ़ें : दूसरे की बीवी के साथ संबंध बना रहा था सिपाही, अचानक पहुंच गया पति