प्रयागराज महाकुंभ में देर रात भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पीएम मोदी ने सीएम योगी से बात कर स्थिति की जानकारी ली और मदद का आदेश दिया। मौनी अमावस्या का शाही स्नान रद्द।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला 2025 (Maha Kumbh 2025) में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसके चलते 30 लोगों की मौत हुई और 60 लोग घायल हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चार बार बात की है। उन्होंने स्थिति के बारे में जानकारी ली और प्रभावित हुए लोगों को तत्काल सहायता देने का निर्देश दिया। पीएम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

कुंभ मेला की विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार, कुछ बैरियर टूटने के बाद "भगदड़ जैसी" स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसके कारण लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। भारी भीड़ के कारण हुई अफरा-तफरी में घायल हुए लोगों को सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया है।

10 करोड़ लोग पहुंचे कुंभ मेला

बुधवार को मौनी अमावस्या है। इस अवसर पर शाही स्नान होना था। इसके लिए करीब 10 करोड़ लोग कुंभ मेला पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के चलते भगदड़ की स्थिति बनी। बहुत अधिक भीड़ के चलते बहुत से लोगों सांस लेने में परेशानी हो रही है। लोग बेहोश हो रहे हैं। ऐसे लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 40 से अधिक एम्बुलेंस को लगाया गया है।

मौनी अमावस्या पर नहीं होगा शाही स्नान

भगदड़ मचने के चलते सभी 13 अखाड़ों ने शाही स्नान रद्द कर दिया है। अब अगला अमृत स्नान बसंत पंचमी को होगा। भीड़ कंट्रोल करने के लिए सभी 30 प्लांटून पुलों को खोला गया है। प्रयागराज में कुंभ मेला जाने वालों का प्रवेश रोक दिया गया है। सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: भगदड़ में 14 की मौत, शाही स्नान रद्द, प्रयागराज में एंट्री बंद

बता दें कि 'मौनी अमावस्या' दूसरे शाही स्नान का दिन है। महाकुंभ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण स्नान तिथियों में 3 फरवरी (बसंत पंचमी-तीसरा शाही स्नान), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं।