महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या में रामलला के दर्शन और सरयू आरती के साथ ही 9 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान तमाम व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

अयोध्या: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिदें रविवार को अयोध्या आ रहे हैं। वह रामनगरी में रामलला के दर्शन और पूजन में शामिल होंगे। इसी के साथ सरयू आरती भी करेंगे। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या में तकरीबन 9 घंटे बिताएंगे। सीएम के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां जारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम शिंदे रविवार को साढ़े दस बजे श्रीराम कथा पार्क पर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह सवा ग्यारह बजे होटल पंचशील पहुंचेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देर शाम लखनऊ के लिए रवाना होंगे महाराष्ट्र सीएम

होटल में कुछ देर रुकने के बाद वह दोपहर 12 बजे श्री राम मंदिर के लिए रवाना होंगे और 12.30 बजे मंदिर निर्माण का कार्य देखेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक वह होटल पंचशील में रहेंगे और ढाई बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर में 3.30 बजे लक्ष्मण किला जाने के बाद वहां पर वह 4.30 बजे तक संत और महंतों से भेंट करेंगे। यहां से वह साढ़े चार बजे वापस होटल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 5.45 बजे से शाम छह बजे वह सरयू तट पर महाआरती में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या से रविवार की शाम को ही सीएम एकनाथ शिंदे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। वह शाम तो 7.05 बजे अयोध्या से कार में बैठकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ आकर वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

लगाई गई मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी

महाराष्ट्र सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। अयोध्या में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी नितीश कुमार के अनुसार एसओसी राजेश कुमार पाण्डेय हेलीपैड पर ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। प्रज्ञा सिंह और नायब तहसील रुदौली अनूप श्रीवास्तव क्रू मेंबर व्यवस्था को देखेंगे। वहीं फ्लीट के साथ डिप्टी कलेक्टर अंशुमान सिंह की तैनाती रहेगी। जबकि होटल पंचशील में डिप्टी कलेक्टर अनुराग प्रसाद तमाम व्यवस्थाओं को देखेंगे। वहीं रामजन्मभूमि परिसर में डिप्टी कलेक्टर भान सिंह तैनात रहेंगे। जबकि डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह की ड्यूटी हनुमानगढ़ी में लगाई गई है। इसी के साथ सरयू आरती स्थल पर डिप्टी कलेक्टर भान सिंह मौजूद रहेंगे। जबकि लक्ष्मण किला पर सहायक अभिलेख अधिकारी राम कुमार शुक्ला ड्यूटी देंगे। सभी ड्यूटी समाप्त होने तक अपने-अपने निर्धारित स्थान पर तैनात रहेंगे।

तेज प्रताप यादव से होटल में हुई बदसलूकी, कमरे से रिसेप्शन में मिला सामान, जानें पूरा मामला