उत्तर प्रदेश के महोबा से एक मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी।  लड़की किसी तरह भागकर अपने मामा के घर पहुंची और आपबीती सुनाई। 

उत्तर प्रदेश के महोबा से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। 44 साल के पिता ने अपनी 18 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। लड़की किसी तरह से हैवान के चंगुल से भाग निकली और अपने मामा के घर पहुंच गई। वहां पहुंचकर लड़की ने सारी आपबीती अपने मामा को सुनाई। ये सुनने के बाद पूरा परिवार दंग रह गया। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महोबा नगर क्षेत्र के सर्किल अधिकारी दीपक दुबे ने बताई ये बात

महोबा नगर क्षेत्र के सर्किल अधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि जिस वक्त आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त लड़की की मां किसी काम से घर के बाहर गई थी। मौका देखकर उसने लड़की के साथ बलात्कार किया और किसी को कुछ भी ना बताने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने सारी बात अपने मामा को बताई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने में पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: बीवी मजदूर के साथ करती अय्याशी, एक रात संबंध बनाए और दोनों की बॉडी जल गई

13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार

इसी तरह का एक मामला इस महीने यूपी के देवरिया से आया था। यहां 13 साल की लड़की ने अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की मां के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।