यूपी के मेरठ में प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद पुलिस पड़ताल में लगी हुई है। युवक ने सुबह ही खुद के दुखी होने का स्टेट्स लगाया था। इसके बाद वह बहने से आरपार करने की बात कहकर भी निकला था।

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव के रहने वाले शुभम की मौत के बाद उसका व्हाट्सऐप स्टेटस चर्चाओं में बना हुआ है। स्टेटस इस बात की गवाही दे रहा है कि उसके और साक्षी के बीच किसी ने किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाई थी फोटो, मोबाइल की जांच जारी

शुभम ने रविवार की सुबह 11 बजे अपने स्टेट्स पर लिखा था कि हो गया ब्रेकअप, टुडे आई एम वेरी सेड। इसके बाद दोपहर तकरीबन 2 बजे शुभम ने व्हाट्सऐप स्टेटस पर साक्षी के साथ फोटो और वीडियो भी साझा किए थे। दोनों के बीच उसके तकरीबन 18 मिनट बाद यानी 2:18 पर मोबाइल पर आखिरी बार बात भी हुई। इसी के ठीक बाद सनसनीखेज वारदात सामने आई। फॉरेंसिक टीम दोनों के मोबाइल की जांच में लगी हुई हैं।

बहन से कहा था- आरपार करने जा रहा हूं

पुलिस ने शुभम की जेब से 5 कारतूस भी बरामद किए हैं। शुभम की बहन ने कहा कि भाई ने साक्षी से मिलने जाने के दौरान कहा था कि आरपार करने जा रहा हूं। इन तमाम बातों के बाद पुलिस इस ओर भी जांच में लगे है कि कहीं साक्षी के भाइयों ने तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया। या शुभम खुद साक्षी के ब्रेकअप चाहता था और उसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले में एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर शुभम साक्षी के घर गया था। यहां कुछ देर बाद गोलियों की आवाज सुनाई दीं।

क्या था पूरा मामला

पेपला गांव में रविवार को प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई। यहां शुभम के पिता देवेंद्र, बड़ा भाई पंकज मेरठ में रिश्तेदारी में गए थे। घर पर मां, बहन और शुभम ही था। मां को ग्रामीणों ने बताया कि शुभम की मौत हो गई है। मां ने पहले इसे मजाक समझा और कहा के शुभम अभी खाना खाकर गया है। हालांकि बाद में वास्तविकता जानकर उसका रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साक्षी द्वारा कॉल न उठाए जाने से शुभम परेशान था। इसी के चलते वह घर से निकला था। हालांकि कुछ देर बाद दोनों साक्षी के घर पर लहूलुहान हालत में मिलें।

लखनऊ: युवतियों ने बीच सड़क पर किया बवाल, जमकर दी गालियां और की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल