illicit relationship: मेरठ में एक महिला अपने नाबालिग भांजे को पति बताकर उसके साथ रहने की ज़िद पर अड़ी है। महिला दिल्ली की रहने वाली है और किशोर मेरठ का। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

woman claims nephew as husband: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की परिभाषा को ही हिला दिया है। एक महिला अपने ही नाबालिग भांजे को पति बताकर उसके साथ रहने की ज़िद पर अड़ गई है। रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर देने वाली इस घटना ने न केवल परिवार को बल्कि पुलिस को भी गहरी उलझन में डाल दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

35 वर्षीय महिला दिल्ली की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दिवंगत पति के भांजे से अवैध संबंध बनाए और अब उसी के साथ जीवन बिताने की बात कह रही है। किशोर मेरठ के दौराला क्षेत्र का निवासी है, जिसे तीन साल पहले महिला के पति की मौत के बाद दिल्ली भेजा गया था ताकि वह महिला की मदद करते हुए कुछ काम-काज भी सीख सके।

काम सीखने गया था, प्यार में फंस गया

परिजनों का कहना है कि किशोर को दिल्ली भेजने का उद्देश्य था कि वह एसी-फ्रीज़ का काम सीखे, लेकिन दिल्ली में एक ही छत के नीचे रहते हुए महिला ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। अब जब किशोर वापस अपने घर मेरठ लौट आया और परिजनों ने उसे रोक लिया, तो महिला खुद पुलिस को लेकर उसके घर पहुंच गई।

"पहले भांजा था, अब पति है" पुलिस के सामने बोली महिला

महिला ने पुलिस के सामने दावा किया कि किशोर अब उसका पति है और वह उसी के साथ रहेगी। महिला ने आरोप लगाया कि किशोर को उसके घर वाले जबरन बंधक बना कर रखे हुए हैं। यह सुनते ही दौराला थाने की पुलिस भी असमंजस में पड़ गई।

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोर की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है, ऐसे में उसके आयु प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। यदि वह नाबालिग साबित होता है, तो महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

अब तक क्या हुई कार्रवाई?

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर फिलहाल शांत कराया है। लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्रवाई लंबित है। किशोर की उम्र की पुष्टि के बाद ही कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, महिला का कहना है कि वह किसी भी हालत में अपने 'पति' से अलग नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: अब श्री बांके बिहारी जी मंदिर का होगा ट्रस्ट से संचालन, क्या बदलेगा सबकुछ?