आप यही जानते हैं कि मुकेश अंबानी ने ही एंटीलिया का निर्माण कराया है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यूपी के मिर्जापुर में भी एक सख्श ने एंटीलिया जैसा 14 फ्लोर का महल बनवा डाला है।

Mirzapur Antilia. यूपी के मिर्जापुर में जिले में एक 14 मंजिला मकान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह मकान चर्चा में तब आया जब एसडीएम ने इसे सील कर दिया। मिर्जापुर में एंटीलिया जैसा मकान बनाने वाले सख्श का नाम सियाराम पटेल है और उस पर राजाओं जैसे शौक करने का जूनून है। सियाराम पटेल ने 4 शादियां की है और उन्हीं के लिए उसने 14 मंजिला महल जैसा बिल्डिंग तैयार कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है एंटीलिया बनाने वाला सियाराम पटेल

मिर्जापुर के श्रुतिहार का रहने वाला सियाराम पटेल दवाइयों का कारोबार करता है। हालांकि इसके पास पुश्तैनी मकान और जमीन जायदाद भी है। सियाराम ने इसी पुश्तैनी मकान पर बिना मानक को फॉलो किए 14 मंजिला इमारत खड़ी कर दी। सियाराम की तीसरी शादी से हुई बेटी ने एसडीएम से शिकायत कर दी जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने मकान को सील कर दिया है। बेटी ने भरण पोषण भत्ता न देने पर एसडीएम से शिकायत की थी। बता दें कि सियाराम पटेल ने कुल 4 शादियां की है और इसके 6 बच्चे हैं। अब वह मिर्जापुर का गांव छोड़कर सोनभद्र में जाकर बस चुका है और कभी-कभार ही श्रुतिहार गांव पहुंचता है।

राजाओं जैसे शौक रखता है सियाराम पटेल

गांव के लोगों के अनुसार सियाराम पटेल को राजाओं जैसे शौक रखने का जूनून सवार है। इसी वजह से उसने चार-चार शादियां की और 14 मंजिला महलनुमा बिल्डिंग बनवा डाला। वह तो और भी ऊंचा बना रहा था लेकिन गांव वालों ने दुर्घटना के डर से शिकायत की जिसके बाद प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया। गांव वालों ने बताया कि आंधी तूफान के दौरान सबको डर लगता था कि कहीं यह मकान गिर गया तो आधा गांव साफ हो जाएगा। यही वजह थी कि कई लोग दूर जाकर बस गए। लोगों ने बताया कि कई लोग तो इसे देखने में ही चोटिल हो जाते थे। हालांकि सियाराम का अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है।

यह भी पढ़ें

लखीमपुर में Live-in पार्टनर का टॉर्चर, बंद कमरे में बेल्ट से पीटा-बरसाए थप्पड़, पुुलिस ने पकड़ा तो प्रेमिका गिड़गिड़ाने लगी