उदयपुर की घटना के खिलाफ उन्नाव में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। हिंदू जागरण मंच की ओर से पुलिस को चकमा देकर यह पुतला दहन किया गया। इस बीच कई संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की भी बात हुई।
उत्तराखंड के उखीमठ में डंपिंग जोन में गुलदार की लाश पड़ी मिली। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि खूंखार आवारा कुत्तों ने तेंदुए का शिकार किया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी डॉक्टरों को ये आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक डॉक्टर अब दवा का नाम नहीं बल्कि सॉल्ट का नाम लिखेंगे। अगर कोई डॉक्टर महंगी दवाईयां लिखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मंगलवार को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त हिदायत दी है कि कोई डॉक्टर ब्रांडेड दवाईयां पर्चे पर नहीं लिखेंगे।
यूपी के गोरखपुर जिले में थाना के दरोगा और सिपाही को 25 हजार की वसूली मांगना इतना भारी पड़ जाएगा, उन्होंने खुद नहीं सोचा होगा। सीएम योगी के निर्देश के बाद विभागीय अफसरों की कार्यशैली पर खासा नजर बनाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग के साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया था,बड़ी बहन के सामने 6 आरोपियों ने बारी बारी गैंगरेप किया,लचेहरे पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। घर पर न बताने को लेकर गलाकसकर नाबालिग को मौत के घाट उतारा गया।
संतकबीरनगर के सांखी गांव के युवकों की मौत नदी में डूबने के दौरान हो गई। गांव के तकरीबन 6 युवक वहां नहाने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद यह घटना सामने आई। मृत 3 युवकों के शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी।
बिहार के सीवान निवासी 37 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई। वह हैदराबाद से ट्रेन से लौट रहा था। ट्रेन में उसकी तबीयत बिगड़ गई। गोरखपुर में जीआरपी ने उसे 16 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
अमरोहा में अदालत ने महज 14 दिन के अंदर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। शहर में आरोपी अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ लगातार सात महीने से दुष्कर्म कर रहा था। इसकी जानकारी घर के बाकी सदस्यों को तब हुई जब बेटी गर्भ से हो गई। पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज की।
यूपी के बागपत जनपद में थाने से इंग्लैंड मेड लाइसेंसी रिवाल्वर गायब होने का मामला सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद आरोपी हेड मोहर्रिर थाने से फरार है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
कानपुर में उम्रदराज व्यक्ति ने 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। उसके बाद मासूम रोते हुए घर पहुंची तो ग्रामीणों ने उसको लहूलुहान हालत में देखकर सभी के होश उड़ गए। घटना के दौरान मासूम के माता-पिता बाहर गए हुए थे।