Karva Chauth 2023 myth: आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक गांव ऐसा भी है, जहां की महिलाएं करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंदिर का ग्राउंड फ्लोर 15 दिसंबर तक पूरा होना है। पहली मंजिल का काम 80% हो चुका है। मंदिर को मिले अकूत सोने-चांदी के जेवरात को गलाकर सुरक्षित रखने की योजना बनाई गई है।
कानपुर में कपड़ा व्यापारी के बेटे को किडनैपर्स ने मार डाला। 30 अक्टूबर को जब वो ट्यूशन के लिए निकला था, तब उसका किडनैप हुआ था। इस मामले में पुलिस ने ट्यूशन टीचर, उसके प्रेमी और और दोस्त को अरेस्ट किया है।
नोएडा में डॉग को लेकर एक रिटायर्ड आईएएस और महिला के बीच झगड़े का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रिटायर्ड अफसर ने महिला को थप्पड़ मार दिया था। जवाब में महिला के परिजनों ने साहब को पीट दिया।
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान अभी भी 32-33 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। हालांकि नवंबर शुरू होते ही कोहरे और धुंध का असर दिखाई देने लगेगा।
हरदोई में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। SP दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी में 4 बड़े लोग और एक 4 साल का बच्चा था। ये लोग बराकंठ गांव से नयागांव जा रहे थे।
अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य और यादगार बनाने के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार यहां के 37 अन्य मंदिरों का भी कायाकल्प करने जा रही है। इन्हें संवारकर नए रूप में लाने ₹68.80 करोड़ मंजूर किए हैं।
वाराणसी में IMS-BHU में डेंटल साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश सिंह और उनकी टीम माउथ फीजियोथेरैपी की नई टेक्निक के जरिये 300 से अधिक माउथ कैंसर पेशेंट्स को ठीक कर चुके हैं। वे मरीजों से हाथ उठाकर हर-हर महादेव कहलवाते हैं।
बदायूं में सोमवार सुबह(30 अक्टूबर) स्कूल बस और वैन की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में 4 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। 20 से अधिक बच्चे घायल हैं। इनमें से कइयों की हालत गंभीर है।
गाजियाबाद में लुटेरे ने 27 अक्टूबर को 19 वर्षीय कीर्ति का मोबाइल छीना था। इसी लूट के दौरान छात्रा चलते आटो से गिरकर घायल हो गई थी। रविवार को उसकी मौत हुई और कुछ घंटे बाद ही लुटेरे का एनकाउंटर कर दिया गया।