उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जाट रेजिमेंट के शहीद जवान बबलू सिंह के 12 वर्षीय पुत्र द्रोण चौधरी का जन्मदिन खास मनाने के लिए पुलिसकर्मी रविवार को अचानक उसके घर केक, गुब्बारे एवं अनेक उपहार लेकर पहुंचे।
औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को इस्लाम कबूल करने के बदले जान बख्शने का प्रलोभन दिया मगर साहिबजादों ने देश और धर्म पर आंच नहीं आने दी और दीवार में चुनना पसंद किया। मुस्लिम आक्रांता बाबर ने भी सिख गुरूओं को इस्लाम स्वीकार करने का दवाब बनाया मगर उसकी हसरत भी पूरी नहीं हुयी।
सपा के प्रचार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आया कि उनकी प्रचार गाड़ी में गलती से भाजपा के प्रचार का गाना चल गया। इस वीडियो को भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर निरहुआ ने भी अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है।
टैक्स चोरी के आरोप में सीजीएसटी एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पीयूष जैन के कानपुर वाले घर से 177 करोड़ रुपए और कन्नौज स्थित घर से 107 करोड़ रुपए मिले थे। शनिवार देर रात उनके घर में एक तहखाना मिला था। इसमें 250 किलो चांदी और 25 किलो सोने की सिल्लियां रखी थी।
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच योगी सरकार के नाइट कर्फ्यू के फैसले पर पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सवाल उठाया है। वरुण गांधी ने नाइट कर्फ्यू को लेकर पूछा है कि दिन में रैली कर ये कौन सा प्रतिबंध लगाया गया है। गांधी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रदेश के 1.19 लाख होमगार्डों के पीएफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य निधि आयुक्त का कहना है कि सरकारी व गैर सरकारी संस्थान भविष्य निधि के दायरे में आते हैं। होमगार्डों व उनके परिजनों को सामाजिक सुरक्षा नहीं मिली है। अब पीएफ कटौती जरूरी हो गई है।
कैबिनेट मंत्री भाजपा द्वारा रविवार को जौनपुर जिले के मजडीहां गांव स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के पास मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि पिछड़ों ने मोदी पर भरोसा किया और आज वो संसार के सबसे लोकप्रिय नेता बने।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत प्रदेश के 86 लाख गरीब बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को एक जनवरी से दोगुनी पेंशन मिलेगी। अब उन्हें 500 रुपये प्रति माह की जगह 1000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। दिव्यांगों की भी एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी।
यूपी में प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के तहत 26 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने होने महिलाओं के मैराथन को प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। पार्टी इस मैराथन के जरिए प्रियंका के नारे और महिलाओं की ताकत का प्रदर्शन करने वाली थी। अब यह मैराथन 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम से आयोजित होगी।
विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में एकजुट रखने की कोशिशें भाजपा ने तेज कर दी है। दिल्ली में प्रदेश के ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी ब्राह्मण सांसद व मंत्री समाज के बीच सक्रिय रहें। सांसद व मंत्री विधानसभाओं में जाकर समाज को यह बताएंगे कि भाजपा हमेशा से उनके साथ रही है और आगे भी रहेगी।