वाराणसी में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। दिल दहलाने वाला यह हादसा फूलपुर के करखियांव में सुबह 4.30 बजे हुआ, जब ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
3 अक्टूबर की दोपहर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन-4 में आता है, भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई थी। IIT कानपुर के प्रोफेसर जावेद मलिक ने चेतावनी दी है कि यूपी में कभी भी इससे तेज भूकंप आ सकता है।
चर्चित IAS अभिषेक सिंह ने आखिरकार नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अकसर विवादों में रहे अभिषेक सिंह फरवरी, 2023 से सस्पेंड थे। कुछ फिल्मों में काम किया और अब कयास हैं कि वे पॉलिटिक्स में उतरेंगे।
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। शबाना नामक युवती ने अपने प्रेमी अरविंद से हिंदू-रीति रिवाज के हिसाब से प्रेम विवाह कर लिया। यही नहीं, शबाना ने मर्जी से धर्म बदलकर अपना नाम शिवानी रख लिया है।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनूकूल हैं। लखनऊ सहित कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। हल्की-फुल्की बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है।
यूपी के लोकप्रिय राजनेता योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनने के पहले इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना था। उन्होंने मार्च 2015 में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था।
दिल्ली के जैतपुर से 1 अक्टूबर को पकड़ा गए ₹3 लाख का इनामी आतंकवादी मोहम्मद शाहनवाज आलम ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसने अलीगढ़ में एक हिंदू लड़की बसंती उर्फ मरियम को लव जिहाद में फंसाया था। उसने बेंगलुरु से केमिकल इंजीनियरिंग की है।
यह शर्मनाक वीडियो वृंदावन के पानीगांव संपर्क मार्ग से कैलाश नगर आने वाले मोड़ का है। यहां एक सिपाही की बदतमीजी से गुस्साई महिला ने चप्पल उतार ली। सरेआम अपनी बेइज्जती होते देख पुलिसकर्मी भी आगबबूला हो उठा और लात मारना शुरू कर दीं।
अयोध्या स्थित राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों जोरों पर हैं। राम मंदिर परिसर में लगने जा रहा राम स्तंभ राजस्थान के माउंट आबू से अयोध्या पहुंच गया है। ऐसे स्तंभ देशभर के 290 स्थानों पर लगाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या का मामला देशभर के मीडिया की चर्चा में है। 5 लोगों की हत्या एक साथ हुई। जघन्य हत्याकांड 2 अक्टूबर की सुबह हुआ। घटना में सत्यप्रकाश दुबे के परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया।