उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के राधा स्वामी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत के बाद उसके शव को बाइक पर ले जाने के मामले में सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसल कर दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
उत्तर प्रदेश में कई दिनों से बारिश नहीं होने से टेम्परेचर बढ़ गया है। 29 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गुरुवार को अतीक अहमद गैंग के सदस्य अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में ललितपुर जनपद में स्थित तालबेहट का किला अपने रहस्यों और भय के कारण हमेशा सुर्खियों में रहता है। राजा मर्दन सिंह के इस किले को भूतिया या मनहूस किला भी कहते हैं।
कहते हैं कि 'जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है।' उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले इस कपल को भी यह उम्मीद कि देर-सवेर सही, उन्हें सही जीवन साथी जरूर मिलेगा। साढ़े चार फीट के प्रज्ञानंद तिवारी की पत्नी नेहा चार फीट की हैं।
मथुरा में ट्रेन हादसे से पहले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से रेलवे कर्मचारी की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई। उसने अपना बैग थ्रोटल पर रख दिया था।
उत्तर प्रदेश के झांसी में 28 सितंबर की सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। दिल दहलाने वाले इस सड़क हादसे में 2 लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति ट्रक से कूदने की वजह से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर 26 सितंबर की रात ट्रेन के स्टॉपर तोड़कर प्लेटफार्म-2 पर चढ़ने की घटना को लेकर चल रही जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शकूरबस्ती ईएमयू हादसे के पीछे रेलवे कर्मचारी का नशे में होना बताया गया है।
मेरठ में एक अजीब फैमिली केस सामने आया है। एक महिला ने पुलिस में शिकाय दर्ज कराई है कि उसकी शादी को 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पति ने उसे छुआ तक नहीं। महिला ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
कहते हैं कि पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भी वायरल हुआ है। ये हैं 92 साल की सलीमा खान, जो प्राइमरी स्कूल में अपने नाती-पोतों की उम्र के बच्चों के साथ पढ़ते दिखीं।