उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर लगभग खत्म हो गया है। कुछ हिस्सों में मामूली बरसात को छोड़ दिया जाए, तो बाकी प्रदेश में मानसूनी बारिश रुक चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर खत्म होने के साथ ही मानसून की विदाई भी होने लगी है।
मथुरा जंक्शन पर ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म पर चढ़ गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इस बीच चीख पुकार सुनकर अधिकारी भी अपने कमरों से बाहर की ओर दौड़े। मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी है।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्मााण युद्धस्तर पर चल रहा है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट मंदिर के उद्घाटन के लिए मेहमानों की लिस्ट तैयार कर रही है। इसमें हर जाति के नेता और संतों सहित 8000 लोग आएंगे।
यहां GRP के पास पहुंची 17 साल की लड़की के नाटक का क्लाइमेक्स चौंकाने वाला निकला। खुद को पाकिस्तान की हयात बी बताने वाली 17 साल की लड़की मेरठ की बुशरा निकली थी। लड़की को 26 सितंबर की देर रात उसके मां-बाप को सौंप दिया गया।
ये हैं 26 साल की महोगनी। अभी अमेरिका के मिनेसोटा में रहती हैं। वर्ष 2000 में लखनऊ के चारबाग में GRP को ये लावारिस मिली थीं। 2002 में अमेरिका की कैरोल ब्रांड ने इन्हें गोद लिया। अब अब ये अपने असली मां-बाप को ढूंढ़ने भारत आई हैं।
भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट पर मीडिया सेल में काम करने वाले श्रेष्ठ तिवारी का अपनी गर्लफ्रेंड से ऐसा क्या विवाद हुआ था कि उसने सुसाइड कर ली? यह सवाल पुलिस के लिए चैलेंज बन गया है। पुलिस की पूछताछ में गर्लफ्रेंड चुप्पी साध रही है।
मोहम्मद पैगंबर का कार्टून बनाने वाले डेनमार्क कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने पर 51 करोड़ के इनाम की घोषणा के मामले में 16 साल बाद याकूब कुरैशी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होगी। केस डायरी गायब होने के बाद पुलिस ने फिर से डायरी तैयार की है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज में एक युवती ने अपने पति को छोड़कर सहेली की मांग में सिंदूर भर दिया। उसने इसकी तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर की है। इसमें बताया गया कि दोनों ने बरेली के किसी मंदिर में शादी की है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने यूपी में कहीं भी बारिश न होने की संभावना जताई है। बारिश रुकने स टेम्परेचर बढ़ रहा है। दिन का टेम्परेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रधानमंत्री की रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 से 24 जनवरी तक रहने की संभावना है।