अयोध्या (Uttar Pradesh) । राम मंदिर के कारण अयोध्या विश्व में प्रसिद्ध हो गया। लेकिन, आज हम आपको बता रहे हैं यह नगरी केवल रामभक्तों के ही लिए पवित्र नहीं है, बल्कि जैन और बौद्ध धर्म का संयुक्त तीर्थ स्थल है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जैन मत के अनुसार यहां प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ ऋषभनाथ सहित 5 तीर्थंकरों का जन्म हुआ था। अयोध्या में आदिनाथ(ऋषभदेव) के अलावा अजितनाथ, अभिनंदननाथ, सुमतिनाथ और अनंतनाथ का भी जन्म हुआ था। जैन धर्म के सभी 24 तीर्थंकरों का जन्म भगवान श्रीराम के इक्ष्वाकु वंश से माना जाता है। इसमें पांच तीर्थंकर का जन्म अयोध्या में हुआ था।