गाजियाबाद में आइस्क्रीम दिलाने के बहाने एक युवक ने दो मासूमों को अगवा कर लिया। आरोपी ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया और उसके बाद मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाई। इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को खिलौने और टॉफी भी वितरित किए। इस दौरान कई बच्चों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
यूपी के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में होमगार्ड के द्वारा ई रिक्शा चालक की पिटाई की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी एक्शन में दिखाई पड़ रहे हैं।
उन्नाव जनपद में सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नाराज लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।
गाजियाबाद के लिव-इन-पार्टनर हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। फिरोज की हत्या के दौरान प्रीति की सहेली भी उसके साथ कमरे में थी। फिलहाल पुलिस जेल में सजा काट रही प्रीति की सहेली और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।
बस्ती जनपद में समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा गया।
यूपी के उन्नाव में एक लड़की ने बीच सड़क पर मनचले की पिटाई कर दी। मनचले की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कई आयोजन किए गए। इसी कड़ी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां डांडिया डांस के दौरान सभी काफी ज्यादा प्रसन्न नजर आए।
नजीमाबाद के एक दंपत्ति को पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दंपत्ति ने दो लाख रूपए लेकर युवक की शादी करवाई। जिसके बाद परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर दुल्हन ससुराल वालों को लूटकर फरार हो गई।
अलीगढ़ में दहीहांडी कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम पक्ष के युवकों ने युवतियों से छेड़खानी शुरूकर दी। विरोध करने वाले युवको को आरोपियों ने धर्मिक स्थल में बंद कर उनकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।