सीएम योगी ने बच्चों को दिए टॉफी और खिलौने, धूमधाम से इस तरह मनाई जन्माष्टमी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाई। इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को खिलौने और टॉफी भी वितरित किए। इस दौरान कई बच्चों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

Share this Video

गोरखपुर जिले में धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात मथुरा से आने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे जहां धूमधाम से उन्होंने जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस पर पर छोटे-छोटे बच्चों को टॉफी और खिलौने उपहार के स्वरुप दिए गए। 
महंत पंचानन पुरी ने कहा कि यह ऐतिहासिक पर्व है हम लोग हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मना रहे हैं। इस पर्व में गणमान्य लोगों के साथ आम जनता भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। वही सलील गिरी ने कहा हम सदैव महंत जी के आदेश पर यह पर्व धूमधाम से मनाते हैं। कोरोना काल में यह प्रभावित हुआ था। फिर भी हम उस परिस्थिति में भी नियमानुसार इसको मनाते थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video