फिरोजाबाद में कॉन्स्टेबल मनोज कुमार हाथ में मेस के बने खाने की थाली लेकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कॉन्स्टेबल मनोज का कहना है कि 12-12 घंटे सिपाहियों से काम लेने वाली सरकार अपने सिपाहियों को इतने घटिया स्तर का खाना देती है।
यूपी के उन्नाव जनपद में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का प्रयास लगातार जारी है। इस बीच अलग-अलग ग्राम पंचायतों से भी इस अभियान को सफल बनाने के जो प्रयास किए जा रहे उनकी सराहना हो रही है।
यूपी के आगरा जिले में पत्नी ने पति के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के बदायूं जिले में युवक ने भैंस न मिलने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पति समेत ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में खास तिरंगा डिश इन दिनों चर्चाओं में हैं। यहां आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा सैंडविच, तिरंगा फ़्राईड राइस, तिरंगा पास्ता, तिरंगा वेज पुलाव, तिरंगा लस्सी, तिरंगा शेक तैयार किया गया है।
श्रीकांत त्यागी की कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जिसकी वजह से गालीबाज नेता को जेल में ही रहना पड़ेगा। नोएडा की ओमेक्स सिटी में त्यागी का पौधा लगाने को लेकर महिला से विवाद हो गया था। इस दौरान उसने महिला से अभद्रता करते हुए उससे गाली-गलौज तक की थी।
रायबरेली में महिला को बंधक बनाकर की गई लूटपाट का वीडियो और फोटो घटना के दो दिन बाद वायरल हो रहा है। जहां एक ओर पुलिस इस मामले को झूठा बता रही है तो वहीं दूसरी ओर महिला का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने पर लगी है।
वाराणसी में हिंदू संगठनों के द्वारा अभिनेता आमिर खान का विरोध किया गया। यह विरोध उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर था। इस फिल्म के बहिष्कार को लेकर भी वहां पर मांग की गई।
यूपी के हरदोई में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में हिंदू परिवार के साथ न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि पथराव और फायरिंग भी की गई। पीड़ित हिंदू महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर मे घुस कर इस घटना को अंजाम दिया गया।
मुजफ्फरनगर में शहर किताबें लेने जा रही 14 साल की किशोरी के संग पूर्व प्रधान ने दुष्कर्म कर उसे बेहोशी की हालत में रोड पर फेंक दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में पूर्व प्रधान के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।