मथुरा में बच्चों से कुर्सियों कर पुल बनवाने वाली टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रभारी बीएसए नीतू सिंह ने की है। स्कूल में पानी भर गया था। पैर गंदे न हों जाएं, इसके लिए एक महिला टीचर ने छोटे-छोटे बच्चों से कुर्सियों का पुल बनवाया।
उन्नाव जनपद में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां सफाई के बाद नाला खुला रहने के चलते उसमें एक नंदी जा गिरा। इस नंदी को बाहर निकालने के लिए तकरीबन 4 घंटे तक मशक्कत का सामना करना पड़ा।
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बनारस के 84 घाट जलमग्न हो चुके हैं। लगातार यह बात भी सामने आ रही है कि जलस्तर बढ़ने के बाद जलीय जीवों पर क्या असर पड़ेगा? इसको लेकर प्रो. कृपाराम ने खास बातचीत की।
यूपी में अब छात्र-छात्राओं को स्कूल की ड्रेस में पार्क और मॉल समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर एंट्री नहीं मिलेगी। इसको लेकर यूपी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पत्र जारी किया है। यह पत्र सभी जिलाधिकारियों को भेजा गया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक म्यूजिक टीचर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साल 2017 में ढाई साल की मासूम को एक शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। अदालत ने आरोपी को सजा के साथ-साथ हजारों रुपए का जुर्माना भी ठोका है।
उत्तर प्रदेश में 2020 से 2021 तक 451 डेथ हुई है वहीं 2021 से 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 501 पहुंच गया है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है यहां 2020 से 2021 तक 185 डेथ और 2021 से 2022 तक 257 मौतें दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश के जिले शामली में लूट की योजना बना रहे बदमाशों की प्लानिंग फेल हो गई। पुलिस को मिली जानकारी के बाद शहर के कांधना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई के चलते एक बदमाश घायल हुआ तो वहीं दूसरा फरार हो गया।
मथुरा नगर निगम ने भगवान भोलेनाथ को बकाया टैक्स भुगतान करने के लिए नोटिस बेजा है। शिव मंदिर पर बकाया 1500 रुपए को जमा करने के लिए यह नोटिस भेजा गया। नगर निगम की कार्यप्रणाली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की पीठ ने यह आदेश मंगलवार को पारित किया। पीठ ने राज्य सरकार को यह भी आदेश दिया है कि 6 महीने के भीतर वह पीड़ित परिवार को हाथरस से बाहर प्रदेश में कहीं अन्यत्र बसाने का इंतजाम करे।
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक पिता ने अपनी ही सात महीने की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने में उसकी दूसरी पत्नी ने पूरा साथ दिया। यह मामला शहर के दुबग्गा क्षेत्र का है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।