आगामी महाकुंभ 2025 में आए आम जन अच्छे अनुभवों के साथ वापस जाएं और उन्हें ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के स्थलों के बारे में बेहतर जानकारी मिले। महाकुंभ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।

Mahakumbh 2025: आगामी महाकुंभ 2025 में आए आम जन अच्छे अनुभवों के साथ वापस जाएं और उन्हें ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के स्थलों के बारे में बेहतर जानकारी मिले। महाकुंभ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। इस मकसद को पूरा करने के योगी सरकार ने महाकुंभ के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरु कर दी हैं। प्रयागराज में डिजिटल कुंभ म्यूजियम के निर्माण की भी तैयारी की जा रही है। जिसकी लागत 60 करोड़ रुपये होगी। मंदिरों के सौंदर्यीकरण, होटलों के निर्माण व अन्य विकास कार्यों में तकरीबन 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीफ सेक्रेटरी के सामने पेश किया गया डिजिटल कुंभ म्यूजियम का प्रस्ताव

हालिया, पर्यटन विभाग की तरफ से डिजिटल कुंभ म्यूजियम का प्रस्ताव चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र के सामने पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि म्यूजियम में महाकुंभ के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व की झलक तो दिखेगी ही, साथ ही देश और प्रदेश की संस्कृति से भी पर्यटक रूबरू हो सकेंगे। म्यूजियम में अखाड़ा गैलरी, इंटरप्रेटेशन गैलरी, समुद्र मंथन गैलरी होगी। महाकुंभ से संबंधित साहित्य के अलावा आडियो व वीडियो के जरिए भी लोग अपनी सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के बारे में जान सकेंगे।

म्यूजियम में गेस्ट हाउस के साथ फूड प्लाजा की भी सुविधा

म्यूजियम में गेस्ट हाउस के साथ फूड प्लाजा की भी सुविधा होगी। ताकि पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो। आपको पता होगा कि प्रयागराज के संगम पर गंगा, यमुना और सरस्वती तीन नदियां मिलती हैं। उन नदियों के जल का रंग अलग होता है। ठीक उसी तरह म्यूजियम में इन 3 नदियों को एनिमेटेड फ्रैकटल ज्योमेट्री आधार पर तीन अलग अलग रंगों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। स्टेटिक ग्राफ़िक का उपयोग पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगा। यहां आप प्रयागराज के इतिहास के बारे में जान सकेंगे। आधुनिक शहर के बारे में भी पर्यटकों को बताया जाएगा।

इन मंदिरों के सौंदर्यीकरण की तैयारी

महाकुंभ 2025 के पर्व को देखते हुए पर्यटन महकमा हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम, नागवासुकी मंदिर, द्वादस माधव मंदिर, अलोपशंकरी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और पडिला महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराएगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट का निर्माण भी प्रस्तावित है। होटल राही इलावर्त में फसाड लाइटिंग और त्रिवेणी दर्शन में 18 नये कमरों के निर्माण का भी प्रस्तावित है। मुख्य मार्गों के तीन इंट्री गेटों की मरम्मत के साथ उनका सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।