Rampur bride calls family after insult: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक नई दुल्हन को शादी की पहली रात पति ने थमाई प्रेग्नेंसी टेस्ट किट! क्यों आया चक्कर? शक, शर्म और पंचायत तक का सफर – जानिए उस रात क्या-क्या हुआ जिसने सबको चौंका दिया…

Rampur wedding controversy: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक अजीब और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दूल्हे ने सुहागरात पर अपनी पत्नी को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दे दी। यह घटना इतनी बिगड़ गई कि दोनों परिवारों में जमकर बहस हुई और मामला पंचायत तक पहुंच गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुहागरात पर दुल्हन को चक्कर, दूल्हे को हुआ शक 

जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी पूरे रीति-रिवाज से शनिवार को हुई थी। बारात लौटने के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची, तो गर्मी और थकान के कारण उसे चक्कर आ गया। यह देखकर दूल्हा घबरा गया और उसने अपने कुछ दोस्तों को कॉल किया। मजाक में दोस्तों ने कहा कि चक्कर आना प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है।

मेडिकल स्टोर से रात को लाई गई टेस्ट किट 

दोस्तों की बातों को गंभीरता से लेते हुए दूल्हा रात को ही एक मेडिकल स्टोर से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट खरीद लाया और सुहागरात पर पत्नी को चुपचाप थमा दी।

दुल्हन का फूटा गुस्सा, मम्मी-पापा को किया कॉल 

किट देखते ही दुल्हन आगबबूला हो गई। उसे लगा कि उसका पति उस पर शक कर रहा है। उसने बिना देरी किए अपने मायके फोन किया और सारी बात बताई। उसकी भाभी ने तुरंत परिवार को सूचित किया और सब लोग ससुराल पहुंच गए।

दो घंटे तक पंचायत, दूल्हे ने मानी गलती 

पंचायत में दुल्हन ने स्पष्ट कहा कि वह ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती जो उस पर विश्वास न करे। वहीं दूल्हे ने अपनी सफाई दी कि वह बस घबरा गया था और दोस्तों की सलाह में आ गया। यह सब उसने मज़ाक या शक में नहीं किया बल्कि चिंता के कारण हुआ।

मजाक ने बिगाड़ा रिश्ता, दूल्हे ने दोस्तों की सलाह मानी 

दूल्हे ने पंचायत में बताया कि उसने यह सब किसी संदेह से नहीं, बल्कि दोस्तों के मजाक को गंभीरता से लेकर किया था। दुल्हन ने भी समझदारी दिखाई और मामला सुलझा। पंचायत के सामने दूल्हे ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती मानी और माफी मांगी। दुल्हन के परिवार को भी भरोसा दिलाया कि आगे से ऐसा कोई बर्ताव नहीं होगा। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और मामला शांत हुआ।