शामली दशहरा मेले में दो लड़कियों ने छेड़छाड़ करने वाले दो लड़कों को तेज थप्पड़ लगाकर सबको चौंका दिया। वायरल वीडियो में दिखी लड़कियों की बहादुरी, पुलिस ने जांच शुरू की, अब तक पीड़ितों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में दशहरा मेले के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में दो लड़कियां दो अलग-अलग लड़कों को पकड़ कर इतनी तेजी से थप्पड़ मार रही हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। एक लड़की ने महज 10 सेकंड में 11 थप्पड़ मारे, जबकि दूसरी लड़की भी पीछे नहीं थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनचलों की हिम्मत टूटी, भीड़ ने भी किया साथ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले दशहरा की शाम की है। दोनों लड़कियां अपने परिवार के साथ मेले में आई थीं। भीड़ के बीच अचानक उन्हें एहसास हुआ कि कुछ लड़के उनकी छेड़खानी कर रहे हैं। शुरुआत में लड़कियां बात को अनदेखा करने की कोशिश में लगीं, लेकिन जब मनचलों ने बाज नहीं मारी, तो दोनों ने पलटकर उन्हें यह कह दिया कि यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Scroll to load tweet…

लड़कियों ने लड़कों के कॉलर पकड़ कर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। थप्पड़ों का ऐसा आंधी-तूफ़ान चला कि आरोपियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान उस जगह भारी भीड़ जमा हो गई। लड़कियों के थक जाने पर भीड़ ने दोनों आरोपियों की खूब पिटाई की। हालांकि इनमें से एक लड़का मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : बरेली की सड़कों पर मची तबाही के 10 दिन बाद भी थमा नहीं न्याय का पहिया, अब तक 60 से ज्यादा गिरफ्तारी

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने वीडियो को सबूत के रूप में कब्जे में ले लिया है। फिलहाल वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है। हालांकि, पीड़ित लड़कियों ने अभी तक आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शामली पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बताया कि छेड़खानी जैसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी।

महिलाओं की हिम्मत को मिला समर्थन

इस घटना ने साबित कर दिया है कि जब महिलाएं खड़े होती हैं, तो समाज के मनचलों में डर पैदा हो जाता है। लड़कियों की बहादुरी और भीड़ का समर्थन इस मामले को एक मिसाल बनाने वाला है, जो आने वाले वक्त में महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकता है। शामली का यह दशहरा मेला अब सोशल मीडिया पर महिलाओं के हिम्मत के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: ललितपुर में रिश्तों की हद पार! सगी बहनों ने कर ली पतियों की अदला-बदली