Chandrayaan-3 के लिए वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर हुई स्पेशल गंगा आरती-देखें VIDEO

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर लगातार प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में काशी के दशाश्वमेघ घाट पर भी स्पेशल गंगा आरती की गई। आरती के दौरान चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर मां गंगा से प्रार्थना हुई।

Share this Video

वाराणसी: 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च चंद्रयान-3 करीब 37 दिन बाद लैंडिंग के लिए तैयार है। विक्रम लैंडर के लैंडिंग की प्रक्रिया आज शाम करीब 5.47 बजे से शुरू होकर 6 बजकर 4 मिनट पर पूरी होने की संभावना है। 15 मिनट का यह समय हर किसी की धड़कने बढ़ा देने वाला है। इसको लेकर देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। कहीं हवन-पूजन चल रहा है तो कहीं गंगा आरती कर लोग भगवान से सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर भी स्पेशल आरती की गई। 

Related Video