
मुंबई और लखनऊ से अयोध्या पहुंचीं स्पेशल राखियां, जानें रक्षाबंधन पर क्या कुछ होगा खास
रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इसी कड़ी में अयोध्या में प्रभु राम के लिए बेहद खूबसूरत राखियां पहुंच गई हैं। प्रभु राम के लिए मुंबई और लखनऊ से भी राखी आई है। आपको बता दें कि अपने आराध्य के लिए तमाम अन्य जगहों से भी स्नेह स्वरूप बहनों के द्वारा राखियां भेजी गई हैं। बताया गया कि राखियों का पूजन होगा जो काफी भव्य होगा। इस बार रक्षाबंधन काफी ज्यादा भव्य होने वाला है यह जानकारी भी साझा की गई है। बालक रूपी प्रभु राम के हाथों में जब यह राखियां सजेंगी तो वह नजारा देखते ही बनेगा।