Tata Motors Lucknow: लखनऊ में टाटा मोटर्स की 10 लाखवीं बस के फ्लैग ऑफ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट और निवेश के कारण राज्य ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है।

Tata Motors Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में 10 लाखवीं बस को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने इसे सिर्फ औद्योगिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीमवर्क और ईमानदारी से मिलती है सफलता

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता टीमवर्क, कृतज्ञता और ईमानदारी पर आधारित होती है। हर कर्मचारी को अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप से बचना जरूरी है और हर व्यक्ति को संस्था को परिवार की तरह समझना चाहिए।

34 साल की यात्रा का ऐतिहासिक मुकाम

सीएम योगी ने कहा कि 34 वर्षों की इस यात्रा में टाटा मोटर्स ने जो मुकाम हासिल किया है, वह नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की प्रगति का प्रतीक है। 10 लाखवीं बस का निर्माण राज्य की औद्योगिक ताकत और विकास की गति को दर्शाता है।

युवा शक्ति को बनाया जा रहा इंडस्ट्री-रेडी

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत युवाओं को स्किल और टेक्नोलॉजी से जोड़कर उन्हें इंडस्ट्री-रेडी बना रही है। प्रदेश की बड़ी आबादी और युवा वर्कफोर्स विकास की रफ्तार को और तेज कर रही है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश में तेजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार हुआ है। एक्सप्रेसवे, बेहतर सड़क नेटवर्क और बढ़ती एयर कनेक्टिविटी ने राज्य को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है।

‘टाटा मतलब ट्रस्ट’ बना भरोसे की पहचान

सीएम योगी ने कहा कि टाटा ग्रुप देश में भरोसे का प्रतीक है। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर और वाहन निर्माण तक, इस समूह ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का केंद्र बना प्लांट

लखनऊ प्लांट आज 5600 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है और हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है। यहां डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन किया जा रहा है, जो भविष्य की जरूरतों के अनुरूप है।