Mukhtar Ansari Son Marriage: गाजीपुर के अंसारी परिवार में उमर अंसारी ने 15 नवंबर को दिल्ली के अशोक लॉन में फातिमा से निकाह किया। कार्यक्रम बेहद निजी रहा। पिता मुख्तार की याद में भावुक हुए उमर। मां अफशां अंसारी फरार होने के कारण शामिल नहीं हो सकीं।

गाजीपुर। यूपी की राजनीति में प्रभावशाली माने जाने वाले अंसारी परिवार में इन दिनों रौनक का माहौल है। वर्षों से विवादों और मुकदमों के कारण सुर्खियों में रहने वाले इस परिवार में इस बार वजह कुछ अलग है। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी का निकाह हो गया है और परिवार में नई बहू की एंट्री ने माहौल खुशियों से भर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लेकिन यह निकाह सिर्फ एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कई सवालों और दिलचस्प घटनाओं के साथ सुर्खियों में आ गया। आखिर निकाह में क्या हुआ? कौन है अंसारी परिवार की नई बहू? और इस पूरे आयोजन को इतना गुप्त क्यों रखा गया? पूरी कहानी जानिए।

दिल्ली के अशोक लॉन में हुआ उमर अंसारी का निकाह

15 नवंबर को दिल्ली के अशोक लॉन में उमर अंसारी का निकाह बेहद निजी माहौल में संपन्न हुआ। परिवार के चुनिंदा सदस्य और करीबी लोग ही इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पूरे कार्यक्रम को गुप्त रखा गया था, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए, जिसके बाद निकाह की जानकारी बाहर आई।

यह भी पढ़ें: गली से गुज़र रही थी 13 साल की बच्ची, तभी आदमी ने की ऐसी गंदी हरक़त... CCTV में कैद

निकाह के समय भावुक हुए उमर, पिता की तस्वीर साथ रखी

निकाह के दौरान उमर कई बार अपने पिता मुख्तार अंसारी को याद कर भावुक हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी फातिमा को अपने पिता की एक तस्वीर भी दिखाई। मुख्तार अंसारी कुछ महीनों पहले बांदा जेल में हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जबकि उमर की मां अफशा अंसारी फिलहाल फरार हैं। निकाह में उनका न होना परिवार के लिए भावुक क्षण था।

बड़े भाई अब्बास अंसारी ने संभाली सारी जिम्मेदारी

निकाह की पूरी जिम्मेदारी उमर के बड़े भाई और विधायक अब्बास अंसारी तथा भाभी निकहत अंसारी ने संभाली। उमर हाल ही में 30 अक्टूबर को कासगंज जेल से रिहा हुए थे। उन पर मां के फर्जी हस्ताक्षर करवाने का आरोप था, जिसके चलते उन्हें 3 अगस्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।

कौन है अंसारी परिवार की नई बहू फातिमा?

उमर अंसारी का निकाह फातिमा से हुआ है। फातिमा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कस्बे की रहने वाली हैं और क्षेत्र के जाने-माने कारोबारी मलिक मियां की नातिन बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, उमर और फातिमा पहले से एक-दूसरे को जानते थे और परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ। निकाह में पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी सहित परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।

निकाह में नहीं दिखीं उमर की मां अफशा अंसारी

उमर की मां अफशा अंसारी इस निकाह में मौजूद नहीं थीं। उनके ऊपर 1 लाख का इनाम घोषित है और उनके खिलाफ आजीवन वारंट जारी है। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में है, जिस कारण वे सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं देतीं।

यह भी पढ़ें: Old Age Pension Scheme: अब बिना आवेदन मिलेगी पेंशन! जानें सरकार का नया आदेश क्या है