आगरा में एक महिला ने प्रेम विवाह के लिए धर्म परिवर्तन किया, लेकिन पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। दहेज और उत्पीड़न का शिकार महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आगरा के मंडी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने गैर समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने के लिए धर्म परिवर्तन किया था, लेकिन अब उसी युवक ने उसे तीन तलाक दे दिया। दरअसल 20 साल पहले युवती ने अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया था, लेकिन अब महिला बर्बरता और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धर्म परिवर्तन कर किया था निकाह

सोनम गोयल से आयशा वारसी बन चुकी महिला ने अपने प्रेमी मोहम्मद आरिफ हमीद से निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन किया था। दोनों ने 2004 में शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से ही युवती को पति से दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : यूपी : हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं! यूपी में नया नियम, जानें क्या है माजरा?

पति का दहेज और जमीन का लालच

आयशा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही वह आयशा के पिता से अपनी जमीन अपने नाम करने का दबाव डालने लगा। जब उसने मना किया तो पति ने उसे बेरहमी से पीटते हुए 24 अक्टूबर को तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया।

काफिर बोलकर करता था पिटाई

पीड़िता ने आगे बताया कि उसका पति उसे कमरे में बंद कर देता था और विरोध करने पर 'काफिर' बोलकर उसकी पिटाई करता था। वह उसे अपने मायके वालों से मिलने की भी अनुमति नहीं देता था और इस सबका विरोध करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करता था। आयशा वारसी के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें : बागपत: मौलवी ने महिला को किया बेहोश, फिर...! तंत्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी