उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के एक वायरल वीडियो से विवाद हो रहा है। इसमें वे शिवजी के अभिषेक के बाद शिवलिंग में ही हाथ धोते नजर आ रहे हैं। 

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के एक वायरल वीडियो से विवाद हो रहा है। इसमें वे शिवजी के अभिषेक के बाद शिवलिंग में ही हाथ धोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करके नाराजगी जताई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करके नाराजगी जताई। सतीश चंद्र शर्मा पिछले हफ्ते बाराबंकी पहुंचे थे। यहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखने आए थे। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लौटते समय वे क्षेत्र के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे थे। यह घटना उसी समय की बताई जाती है।

Scroll to load tweet…

यूपी के मिनिस्टर सतीश चंद्र शर्मा का विवादित वीडियो, शिवलिंग में धोए हाथ

मिनिस्टर सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे प्रसिद्ध लोधेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शिवजी का जलाभिषेक किया, लेकिन माना जा रहा है कि इसी दौरान वे एक गलती कर बैठे। शिवलिंग में ही उन्होंने हाथ धो लिए। हालांकि मंदिर के पुजारी का तर्क है कि यह गलत जानकारी है। मंत्री ने शिवलिंग में नहीं, बाजू में हाथ धोए थे। हालांकि लोग इसे भी गलत मान रहे हैं।

बता दें कि लोधेश्वर शिव मंदिर क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जब भी बाराबंकी आते हैं, तो मंदिर में दर्शन जरूर करते हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने बाराबंकी के जिला प्रभारी मंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद रामनगर आए थे। सतीश चंद्र शर्मा उन्हीं के साथ थे।

यह भी पढ़ें

Ghosi By Election: कौन हैं ये दारा सिंह, जो सपा-BJP दोनों से MLA रहे?

UP में मंत्री के घर BJP कार्यकर्ता का मर्डर: छोटे भाई ने उस रात फोन पर क्या अजीब आवाजें सुनी थीं?