UP administrative reshuffle: उत्तर प्रदेश में 127 एसडीएम का देर रात तबादला हुआ। तीन साल से एक ही जगह तैनात अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक हलकों में हलचल। भाजपा 'आपातकाल का सच' अभियान चलाकर युवाओं को कांग्रेस के 'असली चेहरे' से रूबरू कराएगी।

UP SDM transfer: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में देर रात बड़ा बदलाव देखने को मिला। राज्य सरकार ने रविवार रात 127 उप जिलाधिकारियों (SDM) का ट्रांसफर कर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। ये वे अधिकारी हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत थे। इस बहुप्रतीक्षित सूची को जारी करते ही प्रदेश भर में चर्चाएं तेज हो गईं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन साल से एक ही स्थान पर जमे थे SDM, अब हुए ट्रांसफर

सरकार ने उन SDM को स्थानांतरित किया है जो तीन वर्षों से एक ही पोस्ट पर तैनात थे। इस कदम को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने की दिशा में एक अहम फैसला माना जा रहा है।

  • सीतापुर के SDM कुमार चंद्रबाबू को बदायूं भेजा गया है।
  •  सहारनपुर की SDM संगीता राघव अब लखनऊ विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी होंगी। 
  • मथुरा की श्वेता को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक बनाया गया है। 
  • लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा होंगे औरैया के नए SDM।
  •  एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा का SDM बनाया गया है।

भाजपा का नया अभियान: "आपातकाल का सच" बताएगी जनता को

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा अब इसे ‘लोकतंत्र के काले अध्याय’ के तौर पर जनमानस के बीच लेकर जाएगी। पार्टी ने इसके लिए व्यापक कार्यक्रम तय किए हैं। रविवार को भाजपा मुख्यालय पर हुई वर्चुअल बैठक में इस अभियान की रणनीति तैयार की गई।

यह भी पढ़ें: दिनभर पति के साथ… रात होते ही प्रेमी की बाहों में! वाराणसी में रिश्तों की हदें पार

जिला स्तर पर लगेंगी प्रदर्शनियां, होंगे संवाद और संगोष्ठियां

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक में बताया कि भाजपा जिला स्तर तक संगोष्ठियां और प्रदर्शनियां आयोजित करेगी। खासकर युवा पीढ़ी को आपातकाल के समय की सच्चाई से रूबरू कराया जाएगा।

  • जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। 
  • लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान जिला स्तर पर किया जाएगा। 
  • पौधरोपण अभियान और मीडिया संवाद भी होंगे शामिल।

भाजपा की रणनीति: नई पीढ़ी को बताएंगे ‘कांग्रेस का असली चेहरा’

संगठन के अनुसार इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता को यह बताना है कि कैसे कांग्रेस सरकार ने आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंटा था।

  • विजय बहादुर पाठक को अभियान का प्रभारी बनाया गया है।
  •  भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह कांग्रेस के "संविधान विरोधी चरित्र" को उजागर करने का अवसर है।

यह भी पढ़ें: UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को देंगे 3000 रुपए हर महीने