UP Mausam News: यूपी में दिसंबर की शुरुआत में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 10 दिसंबर के बाद पारा तेजी से गिरेगा। पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में धुंध और ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा। महीने के आखिरी 10 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
UP Weather Forecast December 2025: दिसंबर शुरू होते ही यूपी में ठंड का रंग दिखना शुरू हो गया है। आज 1 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में ठिठुरन है। कहीं सुबह कोहरा तो कहीं हल्की धूप निकली है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, असली ठंड 10 दिसंबर के बाद जोर पकड़ेगी। पश्चिमी यूपी से लेकर तराई तक धुंध बढ़ेगी, पारा फिसलेगा और आखिरी 10 दिन सबसे ठंडे हो सकते हैं। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में 2-3°C तक तापमान बढ़ा। बलिया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुंचा। नोएडा-गाजियाबाद में एयर क्वालिटी फिर खराब है। दोपहर की धूप ने दी हल्की राहत तो दी लेकिन शाम को फिर कंपकंपी बढ़ी। अभी उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान नॉर्मल के आसपास है, लेकिन रातें हल्की ठंडी हैं।
यूपी मौसम में 10 दिसंबर के बाद क्या बदलेगा?
IMD के मुताबिक, 10 दिसंबर के बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी, सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी. पश्चिमी और तराई में धुंध की मोटी चादर देखने को मिल सकती है। आखिरी 10 दिन साल के सबसे ठंडे दिन हो सकते हैं। न्यूनतम तापमान 8-10°C या कई जगह इससे भी नीचे जा सकता है। लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक घना कोहरा, धीमी विजिबिलिटी और ट्रैफिक पर असर दिख सकता है।
यूपी में ठंड का असर कहां-कहां ज्यादा दिखेगा?
लखनऊ
मेरठ
बरेली
गोरखपुर
पश्चिमी यूपी
तराई इलाके
उत्तर प्रदेश में तापमान कितना गिरेगा?
आईएमडी के अनुसार, दिसंबर में अधिकतम तापमान 25°C के आसपास और न्यूनतम तापमान पश्चिमी-सेंट्रल यूपी में 6-8°C तक रह सकता है। पूर्वी यूपी में 10-12°C तक रहने की उम्मीद है। अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का असर यूपी तक आ सकता है।
यूपी में 10 दिसंबर तक मौसम का हाल
1 दिसंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, कुछ जगह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
2 दिसंबर को सुबह कोहरा और दिन में आसमान साफ रह सकता है।
4 से 6 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन तापमान थोड़ा नीचे आ सकता है।
10 दिसंबर के बाद ठंड असली झटका दे सकता है। घना कोहरा, ठंडी हवाएं और गिरता पारा मुसीबतें बढ़ा सकता है।


